Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
इन छायादार पौधों से आपके घर को मिलेगा एक्स्ट्रा लुक
पेड़ पौधे हमारी धरती को हरा भरा और वातावरण को शुद्ध रखने में हमारी मदद करते हैं इसलिए हमें पौधरोपण जरूर करना चाहिए। जिन प्लांट लवर्स के घरों में जगह कम होती है वह या तो टेरेस गार्डनिंग करते हैं या फिर अपने घर की बालकनी को ही सुंदर पौधों से सजाते हैं। अगर आप किसी बिल्डिंग या अपार्टमेंट में रहते हैं और अपनी बालकनी में बढ़िया पौधे लगाना चाहते हैं लेकिन आपकी बालकनी में छांव ज्यादा रहती है तो यहां हम आपको शेड लविंग प्लांट्स के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।

सिंगोनियम
यह एक ऐसा इंडोर प्लांट है जो न सिर्फ आपके घर की सुंदरता को बढ़ाएगा बल्कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। ये एक बढ़िया एयर प्यूरीफायर का भी काम करता है। ये नेचुरल एयर प्यूरीफायर जहरीली गैसों को अवशोषित करता है। इससे हवा से नुकसानदायक तत्व दूर होते हैं और आप एकदम स्वच्छ हवा में सांस ले सकते हैं।
सिंगोनियम 30 से अधिक प्रजातियों वाला पौधा है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होगा। इसके कई रंग होते हैं, साथ ही इस पौधे के अलग अलग आकार के पत्तों भी होते हैं।

फर्न
ये एक और बढ़िया इंडोर प्लांट है जो बेहद पसंद किया जाता है और जो आपके घर को एक्स्ट्रा लुक दे सकता है। ये छायादार पौधा हल्की नमी में भी तेजी से बढ़ता है। फर्न एक अच्छा हैंगिंग प्लांट होता है।
ये फॉर्मल्डेहाइड जैसे हानिकारक तत्व को सोख लेता है। इसके अलावा इससे हमें शुद्ध हवा भी मिलती है क्योंकि फर्न हवा से जाइलिन और टोल्युइन को साफ कर देता है। आप दिन में 3 से 4 बार इस पर पानी का छिड़काव कर सकते हैं ताकि मॉइश्चर बना रहे।

मनी प्लांट
इस प्लांट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसे कम छाया वाली जगह पर लगा सकते साथ ही आप इसे खुली धूप में भी लगा सकते हैं। मनी प्लांट को हम कई तरह से लगा सकते हैं। इसे हैंगिंग बास्केट में लगा सकते हैं, इसके अलावा इसे पानी की बोतल में भी लगाकर इसे घर में रख सकते हैं। कुल मिलाकर आप इस पौधे के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

ड्रासीना
ड्रासीना की कई वैरायटी आपको मिलेगी। इसकी खासियत यह है कि ये अलग अलग रंगों में आपको मिलेगा। जैसे लाल या हरे रंग के कई वैरिएंट आपको मिलेंगे। ये कम या ब्राइट लाइट में भी चल जाता है। इस पौधे से आप अपने लिविंग रूम और बेडरूम को भी सजा सकते हैं।
ड्रासीना की एक वैरायटी होती है लकी बैंबू जिसे पूरी तरह से आर्टिफिशियल लाइफ में रखा जा सकता है।

शेफलेरा
ये एक ऐसा प्लांट है जिसे आप कभी पानी दें या न दें ये बढ़ता रहेगा। इस प्लांट को शेमलेस प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपको पौधे लगाने का शौक है लेकिन आप उनकी अच्छी तरह से देखभाल नहीं कर पाते हैं तो ये पौधा आपके लिए बेस्ट रहेगा।
उम्मीद है हमारा यह लेख से आपको अच्छी बागवानी करने में आपकी मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
