Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बारिश के मौसम में पौधे नहीं होंगे खराब, अगर इस तरह से करेंगे केयर
मानसून एक ऐसा समय होता है, जब आपके पौधों बहुत अधिक फलते-फूलते हैं। चूंकि इस दौरान तापमान कम होता है और ऐसे में रोपण के लिए इसे एक अच्छा समय माना जाता है। लेकिन इस मौसम में आपके पौधों के सड़ने व खराब होने की भी संभावना बहुत अधिक होती है। दरअसल, इस मौसम में आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहते हैं और पौधों को धूप बहुत कम मिलती है। वहीं, दूसरी ओर कई बार बारिश के कारण ओवर-वाटरिंग से भी पौधों को नुकसान होता है। इसलिए, पानी देने से लेकर खाद डालने तक आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस स्थिति में पौधों का ख्याल रखने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं-

बहुत अधिक पानी से करें बचाव
यह तो हम सभी जानते हैं कि पौधों के विकास के लिए पानी बेहद जरूरी है। लेकिन वहीं, दूसरी ओर आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि आपके पौधों को जरूरत से ज्यादा पानी ना मिले। इसके लिए, आप अपने गमलों को ऐसे स्थान रखें, जहां पौधों को बहुत अधिक बारिश का पानी न मिले। ताकि पौधे अधिक पानी के कारण सड़ ना जाएं।

जल निकासी की व्यवस्था
यह भी जरूरी है कि आप प्लांट्स से जल निकासी पर पूरा ध्यान दें। अगर आपको अपने पॉट के नीचे की पानी जमा हुआ मिलता है, उसे नियमित रूप से हटा दें। यह मच्छरों के प्रजनन को भी रोकता है। बारिश के दिनों में पॉट के अंदर व आसपास पानी की अधिकता हो जाती है।

ऊपर से मिट्टी मिलाएं
यदि मिट्टी से पानी आसानी से नहीं रिसता है, तो आपके पॉट में काई या शैवाल बनने लगते हैं। तो ऐसे में मिट्टी को मैनेज करने के लिए ऊपर से थोड़ी मिट्टी मिलाएं, यह पानी के अवशोषण में मदद करेगा।

कीड़ों पर रखें नजर
जब मानसून में पौधों की देख-रेख की बात आती है, तो यह एक बेहद जरूरी स्टेप है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। मानसून के दौरान पौधे बहुत सारे कीड़ों को आकर्षित करते हैं, जिन्हें आपको कई बार अपने हाथ का उपयोग करके भी निकालना पड़ता है। हालांकि, अगर आप केंचुओं को देखते हैं, तो उन्हें रहने दें, क्योंकि वे को नाइट्रेट करने में मदद करते हैं।

पौधों में जरूर डालें खाद
भारी बारिश के कारण, पौधे कई बार अपने पोषक तत्व खो सकते हैं। इसलिए, इस समय पौधों के लिए, जैविक उर्वरकों का उपयोग करना एक अच्छा विचार है। इस तरह, आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि पौधों को आवश्यक पोषण मिले।

दें अतिरिक्त सपोर्ट
मानसून के मौसम में केवल तेज बारिश ही नहीं होती है, बल्कि हवाएं भी बहुत तेज चलती है। ऐसे में नाजुक पौधों को अतिरिक्त सहारे की जरूरत होती है। ऐसे में आप किसी लकड़ी की मदद से उन्हें गिरने या टूटने से बचाए।

पानी देने की जरूरत को समझें
अन्य दिनों की अपेक्षा बारिश के दिनों में पौधों को अपेक्षाकृत कम पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में अत्यधिक पानी देने से पौधों की जड़ सड़ सकती है और अंततः पौधे की मृत्यु हो सकती है। इसलिए, बेहतर तरीका है कि आप मानसून के दौरान पानी की आवृत्ति कम करें। पौधों को पानी देने से पहले उसे एक बार चेक अवश्य करें और केवल तभी पानी दें, यदि ऊपर की मिट्टी सूखी दिखती है या यदि पत्तियां गिर रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
