Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
बेकिंग सोडा से बनाइये टूथपेस्ट
कल्पना करें कि आप अपनी पसंदीदा जगह पर छुट्टियां बिता रहे हैं। जल्दबाजी में आप अपना टूथपेस्ट और ब्रश लेना भूल गए। ऐसे आप अस्थाई तौर पर अपने दांतों की सफेदी को बरकरार रखने के लिए क्या करेंगे? जाहिर है आप टूथपेस्ट का विकल्प ढूंढेंगे। ऐसी स्थिति में आप सामान्य बेकिंग सोडा का इस्तेमाल टूथपेस्ट के तौर पर कर सकते हैं।
आइये जानते हैं कि क्या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल टूथपेस्ट के तौर पर किया जा सकता है। मगर इस तैयार टूथपेस्ट को कभी भी बच्चों और बूढ़ों को करने न दें। साथ ही इसे कभी भी निगले नहीं। बेकिंग सोडा से नेचुरल माउथवॉश भी बनाया जा सकता है। इसके लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा और नमक को मिला लें।

कैसे बनाए टूथपेस्ट-
1. हाइड्रोजन परऑक्साइड की मदद से आप होममेड टूथपेस्ट तैयार कर सकते हैं।
2. किसी कंटेनर में एक चम्मच बेकिंग सोडा को एक चौथाई चम्मच पानी में मिलाएं।
3. सांसों में ताजगी के लिए इसमें पीपरमेंट ऑयल की एक बूंद मिलाएं।
4. इसके घटक के रूप में इसमें ग्लिसरीन भी मिलाएं। ग्लिसरीन काफी चिपचिपा होता है, इसलिए इसे अच्छे से मिलाने के लिए ज्यादा समय तक चलाएं।
5. सुगंध के लिए आप इसमें स्ट्रॉबेरी ऑयल भी मिला सकते हैं। हलांकि यह वैकल्पिक है।
6. इस तेल की पांच बूंद मिलाने पर टूथपेस्ट से मीठी सुगंध आएगी। अब इस मिश्रण को कंटेनर से एक छोटे से जार में डाल दें।
7. इसे ठंडे और सूखे स्थान पर रखें। आप इसे बाजार के टूथपेस्ट के विकल्प के तौर पर करीब एक महीने तक प्रयोग में ला सकते हैं।
8. ब्रश को इस मिश्रण में डुबाएं और सामान्य तरीके से ब्रश करें। ब्रश करने के बाद मुंह को अच्छी तरह से धोएं।
9. बेकिंग सोडा में सोडियम कार्बोनेट पाया जाता है। इसका अपघर्षण का गुण दांतों की गंदगी को प्रभावी ढंग से साफ करता है।
10. इसका एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में पैदा हुए बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। रात को पैदा होने वाले इन्हीं बैक्टीरिया के कारण मुंह से दुर्गंध आती है।
11. इतना ही नहीं, यह लार से प्रतिक्रिया करके मुंह में लाभदायक बैक्टीरिया को पैदा भी करता है।



Click it and Unblock the Notifications
