Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
किचेन शेल्फ को आर्गेनाइज करने के तरीके
किचेन शेल्फ को आर्गेनाइज करना सबसे मुश्किल काम होता है। सभी कंटेनर, बर्तनों और जार को ऐसे रखना पड़ता है कि वह सामने सही तरीके से दिखें और आपको जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाएं। खाना बनने की वजह से, ये सभी जार गंदे भी हो जाते है और चिपकने लगते है जिन्हे साफ करना सबसे जरूरी होता है।
किचेन की सफाई और उसका अरेंजमेंट सबसे जरूरी होता है। सही तरीके से किचेन सेट होने पर खाना बनाने में आसानी रहती है और ज्यादा समय व ऊर्जा खर्च नहीं होती है। किचेन को व्यवस्थित रखने से काक्रोच और खटमल भी नहीं पनपते है। किचेन शेल्फ को आर्गेनाइज करने के लिए आपको इन प्रॉपर स्टेप को फॉलो करना चाहिए : -

1) लिस्ट तैयार कर लें : किचेन को सेट करने के लिए सबसे पहले जरूरी सामान की लिस्ट तैयार कर लें। आपको बिछाने के लिए क्या - क्या चाहिए, सफाई के लिए क्या चाहिए, खटमल आदि भगाने के लिए क्या चाहिए आदि। इन सभी सामानों को लाकर अपने पास रख लें। सभी जारों में भरने वाली सामग्री भी ले आएं ताकि उसे काटकर भर लें और बार - बार गंदगी न फैलानी पड़े।
2) किचेन शेल्फ को साफ कर लें : सभी जार को उतार लें, झाडू से शेल्फ को साफ कर लें। खटमल मारने वाले पेस्टिसाइड आदि छिड़क दें। नीचे बिछाने के लिए शीट या पेपर लगा दें। जाला इत्यादि भी साफ कर दें।
3) सामग्री को जुटाएं : शेल्फ में लगाएं जाने वाले सभी सामान को साफ कर लें। इन्हे एक जगह इक्ट्ठा कर लें, ताकि आपको बार - बार सामान उठाने भागना न पड़ें। सभी जारों पर छोटी स्लिप लगा लें और उस पर नाम लिख दें कि किसमें क्या है। इस तरह आपको बाद में सामान ढूंढने में आसानी रहेगी और किचेन भी व्यवस्थित रहेगी।
4) जार को रखें : किचेन को व्यवस्थित करने में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा जार को सेट करने में होता है। आप अपनी किचेन में चाय बनाने की सामग्री, मसाले, तेल इत्यादि को पास वाले सेक्शन में रखें ताकि इन्हे फटाफट उठाया जा सकें। कभी - कभार यूज होने वाले सामान को ऊपरी हिस्से में रख दें, जब जरूरत हो, तो निकाल लें।
5) व्यवस्थित करें : जब तक आप किचेन को पूरा सेट न कर लें, आराम न करें वरना आप बैठ जाएगी और उसके बाद मन नहीं होगा। पूरी तरह सेट करने के बाद भी हर सप्ताह किचेन में डस्टिंग करें और सफाई कर लें ताकि किचेन में ज्यादा गंदगी जमा न होने पाएं। शेल्फ को साफ करती रहें और सामान को व्यवस्थित रखें।



Click it and Unblock the Notifications