Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
घर पर कैसे करें अपने लेदर सोफा की सफाई
घर में लेदर सोफा होने से घर की खूबसूरती में काफी इजाफा हो जाता है। हालांकि दामी सोफे का घर पर रखरखाव और सफाई थोड़ा मुश्किल हो जाता है। जब आप इन सोफों की कीमत और लक्जरी के बारे में सोचेंगे तो आप गीले कपड़े से इन पर लगी धूल को कभी साफ नहीं करेंगे। इसी तरह आप क्लीनर का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। कठोर क्लीनर के इस्तेमाल से सोफा खराब हो सकता है। अमोनिया वाले क्लीनर के इस्तेमाल से तो हर हाल में बचना चाहिए।
जब भी आप लेदर सोफा की सफाई करें तो आवश्यक रूप से सावधानी बरतें। आपको लगता होगा कि लेदर से बनी चीजें ज्यादा दिन तक चलेंगी, पर साथ ही आप इसके झिरझिरेपन का भी ख्याल रखें। इसलिए लेदर सोफा को साफ करने का एकमात्र तरीका यही है कि आप इसे हल्के क्लीनर से साफ करें। इसे चाहें तो आप घर पर भी बना सकते हैं या फिर मेनुफेक्चरर द्वारा बताए गए लेदर क्लीनर खरीद भी सकते हैं।
इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आप कितनी बार लेदर क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। जहां तक हो सके फर्नीचर की नियमित सफाई करें। अगर आप इसकी नियमित सफाई नहीं करेंगे तो इस बात की पूरी संभावना है कि इस पर धूल जमा हो जाएंगें और यह खराब भी हो सकता है। आइए हम आपको बताते हैं लेदर सोफा साफ करने के कुछ टिप्स। इसके जरिए आप अपने फर्नीचर की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं।

लेदर सोफा को साफ करना का पहला चरण यह है कि इसे सॉफ्ट ब्रश से वैक्युम क्लीन करें। इस बात का ख्याल रखें कि क्लीनर फर्नीचर पर जमा सारे धूल को अच्छे से साफ कर दे।
लेदर सोफा को साफ करने के लिए पानी और सिरके का मिश्रण भी काफी कारगर होता है। पानी और सिरके को बराबर मात्रा में मिलकर इस घोल से सोफा को साफ करें।
सोफा पर जमी धूल को साफ करने के लिए नम कपड़े का इस्तेमाल करें। एक ही कपड़े से पूरे सोफा को साफ करें और जरूरत पड़ने पर इसे क्लीनिंग साल्यूशन में भिगाएं।
अंत में एक साफ कपड़े से सोफा को सुखा लें। पर ध्यान रहे, सोफे को कभी भी ब्लो ड्रायर से न सुखाएं। इससे लेदर को नुकसान पहुंच सकता है।
लेदर फर्नीचर की सफाई का अगला चरण है कंडीशनिंग। इसके लिए आप सिरका और अलसी के तेल का इस्तेमाल करें। इसे 2:1 के अनुपात में मिला लें और सोफा पर लगाने के बाद इसे सूखने दें।
और अंत में अगले दिन एक साफ कपड़े से सोफे को पोंछ लें। सोफे की चमक देखकर आप खुद भी दंग रह जाएंगें।
क्या आप अपने सोफे पर लगे दाग-धब्बे को लेकर चिंतित हैं?
अगर आपके साफे पर परमानेंट मार्कर से दाग लग गया हो तो इस स्थिति में दाग पर एरोसोल का छिड़काव करें। साथ ही आप यूकलिप्टस के तेल से भी दाग-धब्बों से निजात पा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप एल्कोहल से भी दाग को छुड़ा सकते हैं।
अगर आपके सोफे पर ग्रीस का दाग लग जाए तब आप क्या करेंगे?
इसके लिए आप दाग पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें। कुछ घंटे बाद इसे पोंछ लें। आपका लेदर सोफा पहले जैसा हो जाएगा।
क्या आपके सोफे पर काले रंग का निशान पड़ गया है?
अगर आप इसे लेकर परेशान हो रहें हैं तो हम बताते हैं उपाय। इस निशान को हटाने के लिए आप टार्टर और नींबू के रस का इस्तेमाल करें। इसे कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर पेस्ट से इसे रगड़ें। बाद में इसे नम कपड़े से साफ कर लें।
क्या सोफा को साफ करने के और भी दूसरे उपाय हैं?
बिल्कुल है। आप सोफे की सफाई करने के लिए और भी कई चीजों का सहारा ले सकते हैं। इसमें नेल पॉलिश रिमूवर, टूथ पेस्ट, बेबी वाइप सहित और भी कई चीज शामिल है। और हां, पहले इन तरीकों को सोफे के किसी छुपे हुए हिस्से पर आजमा लें, ताकि यह पता चल सके कि कहीं सोफे का रंग तो नहीं उड़ रहा।



Click it and Unblock the Notifications
