Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बंद पाइप या नाली को खोलने के आसान उपाय
घर में किचेन में लगे सिंक का पाइप या नाली अगर चोक हो जाती है तो काफी दिक्कतें होती है। एक तो इनमें पानी ठहरने की वजह से सड़न पैदा होती है जिससे पूरे घर में दुर्गंध फैलती है और संक्रमण होने का खतरा रहता है। अगर कभी भी ड्रेन ब्लॉक हो जाता है तो तुरंत ही प्लम्बर को बुलाने की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि हमारे पास कोई और ऑप्शन नहीं होता है। वेपोरब के इन इस्तेमाल के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप
अगर आपके घर में ऐसी समस्या कई बार होती है तो इस आर्टिकल में दिए जाने वाले टिप्स पर ध्यान दें, जिनमें कोई लागत नहीं आएगी और आपका काम भी बन जाएगा।

1) सिरका और बेकिंग सोडा
एक कप लें, उसमें एक तिहाई हिस्से में सिरका भर लें, एक तिहाई में बेकिंग सोडा भर लें और अच्छे से मिला लें। अब इसे तुरंत ही बंद नाली या पाइप में डाल दें। मिश्रण को घोलने के बाद डालने में देर नहीं करना है। इससे तुरंत ही सारा मैल कट जाएगा और पाइप या नाली में जमा सारी गंदगी, फंगस आदि कटकर निकल जाएगी। ऐसा रात के समय करें ताकि सारी रात वह मिश्रण नाली में पड़ा रहें और सारी गंदगी धीरे-धीरे कट जाएं। बाद में पानी डालकर साफ कर दें। गर्म पानी डालें तो ज्यादा बेहतर होगा। आप चाहें तो ऐसा भी कर सकते है कि पहले बेकिंग सोडा डाल दें और बाद में सिरका डाल दें।

2) वॉयर हैंगर का यूज करें
पाइप या नाली को साफ करने के लिए आप हैंगर को सीधा कर लें और उसके प्वाइंट को हल्का सा मोड़ लें और इसे बंद जगह पर डालें। इससे चोक हिस्सा खुल जाएगा। इस तरीके से नाली या पाइप में फंस जाने वाले गंदे पदार्थ जैसे - प्लास्टिक आदि भी निकल जाएंगे। इससे गंदगी निकालते समय गर्म पानी को डालकर बहाएं, ताकि मैल निकल जाएं।

3) कॉस्टिक सोडा
कॉस्टिक सोडा का इस्तेमाल बहुत सावधानी से किया जाता है। कॉस्टिक सोडा या सोडियम हाइड्रोक्साइड गंदगी को साफ करने के लिए काफी प्रभावशाली होता है लेकिन इससे जलने का खतरा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल करते समय आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिये। इसे डालने से पहले दसताने पहन लें और आंखों पर चश्मा लगा लें। अब एक बाल्टी पानी लें और इसमें तीन कप कॉस्टिक सोडा डालें और बहा दें। 30 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में गर्म पानी से धुलाई कर दें। अगर जरूरत हो, तो यही प्रक्रिया दुबारा अपनाएं।

4) बेकिंग सोडा और नमक
आधा कप बेकिंग सोडा लें और आधा कप नमक लें। इस दोनों को ब्लॉक ड्रेन में डाल दें। 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में गर्म पानी से धुलाई कर दें। बेकिंग सोडा, गर्म पानी और नमक आपस में मिलकर कैमिकल रिएक्शन जेनरेट करता है, जिससे गंदगी या मैल कट जाता है और नाली या पाइप बिल्कुल क्लीन हो जाता है।

5) खौलता हुआ पानी
ये पाइप या नाली साफ करने का सबसे ईजी तरीका होता है। हालांकि, यह कम गंदे स्थानों पर ही ज्यादा प्रभावशाली होता है। गंदी पानी या पाइप में दो से तीन गर्म पानी डाल दें और छोड़ दें, अपने आप गंदगी कटकर बह जाएगी। हफ्ते में कम से कम बार ऐसा करने से कभी भी नाली आदि गंदी नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications
