Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बिस्तर से खटमल को भगाने के लिए घरेलू उपाय
खटमल या बिस्तर पर चढ़ने वाले कई कीड़े रात की नींद हराम कर देते है। ये हमारे शरीर से खून चूस लेते है और शरीर को नुकसान पहुंचाते है। बिस्तर, गद्दे और फर्नीचर आदि से इन कीड़ों को निकालना सबसे जरूरी होता है जो कि काफी मुश्किल काम होता है।
खटमल से छुटकारा पाने का प्राकृतिक तरीका
ये कीड़े बिस्तर में गद्दे, कवर आदि के नीचे छुपे रहते है, दिन के समय ये नहीं निकलते है लेकिन रात में सोने पर काटते है। इनके काटने से कई प्रकार का इंफेक्शन भी हो सकता है।

1) वैक्कयूमिंग करना - आप बिस्तरों की वैक्कूयमिंग करें। इससे सारे कीट भाग जाएंगे। चाहें तो सभी को निकालकर अलग-अलग करके अच्छे से झाड़ दें और फिर बिछाएं। ऐसा हर दिन करने से सप्ताह भर में सारे कीड़े-मकोड़े भाग जाएंगे। कमरे के पर्दे से लेकर कालीन तक को झाड़कर बिछाएं।
2) धुलना - अगर आपके कमरे में इस्तेमाल की जाने वाली चीज धुली जा सकती है तो उसे गर्म पानी में डिटॉल डालकर धुल दें जैसे- बेडशीट, पर्दे, कवर आदि। इससे कीट और खटमल दूर भाग जाएंगे और सफाई भी हो जाएगी। इसके बाद सभी को अच्छी तरह सुखाने के बाद बिछाएं।
3) धूप दिखाएं - जिन बिस्तरों में कीड़े या खटमल आदि हो गए हों, उन सभी को धूप में रख दें। सारा दिन कड़ी धूप में सुखाने के बाद बिछाएं, इससे बिस्तरों की गर्माहट से सारे कीट मर जाएंगे या भाग जाएंगे। सीधी धूप लगने वाले गद्दे, चादर, ताकिया आदि में छुपे हुए कीड़े भी भाग जाते है।
4) ड्रॉयर - अगर इतना सब कुछ करने के बाद भी नन्हे कीड़े नहीं निकलते है तो आप इन सभी बिस्तरों पर ड्रॉयर चला दें। ड्रॉयर की गर्म हवा से सारे कीट मर जाएंगे, ऐसी गर्म हवा काफी प्रभावी होती है।
5) प्राकृतिक कीटनाशक - आप इन कीटों को मारने के लिए किसी भी प्राकृतिक कीटनाशक का इस्तेमाल कर लें। पर बच्चों और पालतू जानवरों की इनकी पहुंच से दूर रखें। डीडीटी पाउडर आदि को न छिड़कें, इसके छिड़काव से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा रहता है।
6) दालचीनी का तेल / लैवेंडर ऑयल - दालचीनी का तेल, कीटों को मारने के लिए खासा प्रसिद्ध है। इसे आप स्प्रे की बॉटल में भरकर कीटों पर स्प्रे कर सकते है जिससे वह मर जाएंगे।
वहीं लैवेंडर ऑयल भी कीटों को बिस्तरों, सोफे आदि से दूर भगा देता है क्योंकि इसकी महक कीटों को पसंद नहीं आती है। वास्तव में इंसानों को लैवेंडर की महक बहुत भाती है लेकिन कीटों को इस महक से एलर्जी होती है और वह भाग जाते है।



Click it and Unblock the Notifications
