Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिजी मॉम के लिये सफाई करने के टिप्स
कामकाजी महिलाएं और बिजी मॉम को इतना समय नहीं मिलता कि वो रोज अपने घर को साफ कर सकें। अगर आप भी एक बिजी मॉम हैं और आपको अपने बच्चे की वजह से घर की सफाई करने का समय नहीं मिलता तो आपके लिये हम ले कर आए हैं कुछ बढियां टिप्स। आपके किचन में कई सामग्रियां उपलब्ध होंगी जैसे, नींबू, सिरका, बेकिंग सोडा या फिर टूथपेस्ट आदि, जिससे आप अपने घर की चीजों को चमका सकती हैं।
click: ऐसे दूर करें बर्तन से अंडे की बदबू
अगर आपको अपने बाथरूम का नल या फिर कमोड साफ करना हो तो, भी चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ ऐसे प्राकृतिक टिप्स की मदद से आप इन सब चीजों को अच्छी तरह से साफ कर सकती हैं। आइये जानते हैं और भी सफाई टिप्स हमारी बिजी मॉम के लिये।

कैबिनेट्स
कैबिनेट्स पर तेल के दाग को ऑलिव ऑइल से साफ किया जा सकता है। टिशू पेपर पर कुछ बूंद ऑलिव आइल की डालें और ग्रीस को साफ करें।

फ्रिज
बिजी वर्किंग मम्मियां फ्रिज के दरवाजे को आलू के छिलके को उबाल कर साफ करने के लिये प्रयोग कर सकती हैं।

डायनिंग टेबल
डायनिंग टेबल को यूकेलिप्टस के तेल से साफ किया जा सकता है। अगर टेबल से गंदी बदबू आ रही हो तो उसे कपडे़ में कुछ बूंद यूकेलिप्टस तेल की डाल कर पोंछ दें।

स्टोव
स्टोव को साफ करने के लिये संतरे का छिलका बड़े काम आ सकता है। इससे स्टोव में अच्छी खुशबू भीआएगी।

नल
बाथरूम के नल को चमकाने के लिये उस पर हल्का सा टूथपेस्ट लगा कर फिर गरम पानी से धो दें। इससे वह चमकने लगेगा।

शीशा
इसको हैंड वॉश की मदद से साफ कर सकते हैं। एक गिलास में आधा पानी भरें और उसमें 1 बूंद हैंड वॉश डाल कर घोल बनाएं। इससे शीशे को साफ करें।

कमोड
कमोड में सोडा डाल कर उसके दाग को साफ करें। इससे कमोड जल्द साफ हो जाएगा।

बाथ टब
बाथ टब में बेकिंग सोडा डालें और 15 मिनट के बाद हल्के गरम पानी से उसे धो लें।

वॉशिंग मशीन
इसको साफ करने के लिये बेकिंग सोडा और सिरके को एक साथ मिक्स कर के गहरे निशान को साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
