Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
कपड़ों से कैसे छुड़ाएं ग्रीस के दाग: टिप्स
कभी कभी मोटर गाड़ी या किचन में कुछ एलेक्ट्रिक सामान ठीक करते वक्त कपड़ों पर ग्रीस लग जाती है। ग्रीस को छुड़ाने में काफी महनत लगती है और वह कपडे़ से जल्दी छूटती भी नहीं। ग्रीस का दाग अगर एक बार कपडे पर लग गया तो वह जल्दी नहीं छूटता। इसलिये आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिसकी मदद से आपको ग्रीस का दाग छुड़ाने में आसानी होगी।
ग्रीस को तभी छुड़ाना सही होता है जब वह ताजा हो, नहीं तो अगर वह सूख गया तो उसे छुड़ाने में परेशानी होगी। आइये जानते हैं कि ग्रीस का दाग कपड़ो से घरेलू तरीके से कैसे छुड़ाया जाए।
कपड़ों से कैसे छुड़ाएं ग्रीस के दाग: टिप्स

1. टैल्कम पाउडर- दाग को रगडने से दाग और ज्यादा फैल जाएगा। दाग पर टैल्कम पाउडर या बेबी पाउडर लगा कर तब तक रगड़े जब तक कि वह छूट ना जाए।
2. नमक- 1 चम्मच नमक को चौथाई भाग शराब के साथ मिक्स करें। इस घोल को ग्रीस लगे दाग पर रगडे़।
बाथरूम को साफ करने के टिप्स
3. बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा को दाग लगे हुए हिस्से पर छिड़क कर 20 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर गीले कपड़े से उसे रगड़ कर साफ कर दें।
4. सिरका- नींबू और सिरके का घोल कपड़ों से दाग हटाने का अच्छा तरीका है। शर्ट या मोजे से ग्रीस का दाग साफ करने के लिये कुछ बूंद सिरके की कपडे़ पर 10 मिनट के लिये छोड़ दें। फिर उसे रगडे़। आप सिरके के साथ नमक का भी प्रयोग कर सकती हैं।
5. कार्नस्टार्च- टैल्कम पाउडर की ही तरह आप कार्नस्टार्च का भी प्रयोग कर सकते हैं। कार्नस्टार्च को कपडे़ पर डाल कर 20 मिनट तक रखें और रगड़ कर साफ करें। इसके बाद आप डिटर्जेंट का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
