Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किचेन की तौलिया को साफ रखने के तरीके
किचेन की तौलिया, आपकी किचेन के अंदर सबसे महत्वपूर्ण सामग्रियों में से एक है, जो सबसे ज्यादा गंदी होती है। अगर आप इस तौलिए को साफ नहीं रख पाती है तो आपके खाने की स्वच्छता और स्वस्थता, दोनों पर असर पड़ेगा। अपने घर की हाईजिन का ध्यान रखते हुए आपको किचने की तौलिया को नियमित रूप से साफ करने की आवश्यकता है।
किचेन की तौलिया को साफ करने के साधारण टिप्स निम्म प्रकार है :
गंदी तौलिया करें ऐसे साफ कि हो जाए पहले जैसी
1) सबसे पहली बात हमेशा यह ध्यान में रखें कि किचेन की तौलिया को खरीदने के बाद ही अच्छे डिर्टजेंट से साफ कर लें, ताकि उसमें लगे हुए कैमिकल दूर हो जाएं और तौलिया बनने के दौरान पनपने वाले जर्म भी दूर भाग जाएं।

2) सुनिश्चित कर लें कि आप अपनी किचेन टॉवेल को अच्छी तरह रोगाणुरोधी पाउडर से धुल रही हैं या नहीं। वरना आपके तौलिया धुलने से कोई फायदा नहीं होगा और बैक्टीरिया रह ही जाएंगे।
3) किचेन की तौलिया को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका यह होता है कि उसे 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। इससे उसमें पैदा होने वाले बैक्टीरिया मर जाएंगे।
4) किचने की तौलिया को धुलने के बाद उसे अचछी तरह सुखा लें। उसे गीला न रहने दें वरना उसमें जर्म पनपेगें और आपकी किचेन की हाईजिन की धज्जियां उड़ जाएगी।
5) किचेन के लिए हमेशा कॉटन की तौलिया ही खरीदें। कई लोग सोचते है कि कॉटन की तौलिया जल्दी गंदी होती है और उसे साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन कॉटन की टावेल ही सबसे अच्छी होती है।
6) किचेन की तौलिया को हर तीसरे दिन गर्म पानी में डिटर्जेंट डालकर धुलें। आप चाहें तो इसे ब्लीच से भी धुल सकते है। अगर तौलिया से बदबू आने लगी हो, तो सिरका डाल लें।
7) किचेन की तौलिया में कोई भी ऐसे कैमिकल न डालें जिससे वह बहुत टाइट हो जाएं और आपको हाथ पोछने या अन्य कामों के दौरान वह चुभे। तौलिया ऐसी होनी चाहिये जो सॉफ्ट हो और गीले हाथों को सही तरीके से पोंछ दें।
8) आप स्टेन क्लीनर से भी तौलिया को साफ कर सकते है। तौलिया को किसी अच्छे क्लींजर में 15 मिनट के लिए भिगों दें और उसके बाद धो लें, तो तौलिया चमक जाएगी।
9) अगर किचेन की तौलिया बहुत ज्यादा गंदी है तो उसे तुंरत खौलते पानी में भिगो दें। बाद में पानी बदलकर फिर से गर्म पानी में भिगो दें। इससे सारे दाग निकल जाएंगे और कलर भी नहीं उड़ेगा, तौलिया साफ हो जायेगी और बदबू भी दूर भाग जाएगी।
10) आप चाहें तो लिक्विड ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते है और उसमें सोडियम बिकार्बोनेट मिला सकते है। इस मिश्रण में पानी के साथ पूरी रात तौलिया को भीगने दें। बाद में मशीन में डालकर अच्छी तरह धुल दें। इस तरह से आपकी किचेन की टॉवेल साफ हो जाएगी।
आपको किचेन की तौलिया निम्म तरीकों से प्रतिदिन साफ करनी चाहिये, किचेन में दो तौलिया रखें ताकि एक के साफ करने पर दूसरी काम में आ सकें।



Click it and Unblock the Notifications
