Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
चीजों से कैसे हटांए दूध की गंदी महक
कई बार ऐसा होता है कि जब हम दूध को किसी बरतन में डालते हैं या गरम करते हैं, तो उसकी अजीब सी महक उसी में रह जाती है। दूध ही नहीं बल्कि कई ऐसी चीजें जैसे, लहसुन, प्याज, अंडा, मछली और मीट आदि की भी महक सामानों में रह जाती है। ये महक बड़ी ही अजीब सी होती है। हांलाकि इनकी महक से जल्दी छुटकारा पाना बड़ा ही मुश्किल होता है और खास तौर पर किसी प्लास्टिक की बोतल से। गैस साफ करने का सबसे आसान तरीका
दूध की महक ऐसे महकती है, मानों जैसे कोई अंडा सड़ गया हो। यह महक किसी चीज़ में से भी आ सकती है, चाहे वह कोई बरतन हो, कपड़ा हो या फिर दही-चादर हो। अगर आप दूध गिरने पर उस चीज़ को तुरंत ही साफ कर लेती हैं, तो उसमें से महक तुरंत ही गायब हो जाएगी। ऐसे कुछ और भी आसान से तरीके हैं, जिनसे आप दूध की महक से छुटकारा पा सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे-

तुरंत धोएं:
बोतल, दरी और कपडे़ से दूध की महक को हटाने के लिये उसे तुरंत ही धो दें। अगर दूध गिरते ही सूख गया तो वह बदबू करना शुरु कर देगा।

साबुन का प्रयोग
दही या कपडे़ से दूध की महक को हटाने के लिये सूखी तौलिया का प्रयोग करें और फिर उसे साफ करने के लिये साबुन वाले घोल का प्रयोग करें। कपड़ों के लिये पहले उसे साबुन के घोल मे 20 मिनट के लिये रख दें और फिर उसे साफ पानी से धो लें।

नींबू
आप अपने बरतन आदि से मछली, अंडे या दूध की बदबू को नींबू की सहायता से हटा सकती हैं। स्पान्ज पर नींबू का रस और पानी की कुछ बूंदे डालें और फिर उसे बरतन पर रगड दें।

सिरका
दूध से कभी कभी दाग भी पड़ जाता है। तो इसके लिये सिरका का प्रयोग करें। सिरका ना केवल दूध की महक को हटाएगा बल्कि रंग को भी हल्का करेगा।

गरम पानी से धोएं
अगर आप दूध वाले बरतन या जगह को गरम पानी से धोती हैं तो, उसकी बदबू तुरंत चली जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
