Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
पुराने फर्नीचर को नया रूप कैसे दें
यदि आपके घर में बच्चे हैं तो फर्नीचर को नया बनाये रखना बहुत कठिन होता है। अत: इसे नया बनाये रखने के लिए आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में मालूम होना चाहिए जिससे आपका फर्नीचर अच्छा और अनोखा दिखे।
आइए देखें कि पुराने फर्नीचर को नया कैसे बनाया जा सकता है तथा आपको इन सब बातों के लिए समय क्यों देना चाहिए? वास्तव में यदि आप नया फर्नीचर खरीदते हैं तो उसे आपको ऐसे ही रखना पड़ता है।
परन्तु पुराने फर्नीचर के साथ आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर सकते हैं। आप लकड़ी के एक बोरिंग कॉफ़ी टेबल पर कांच का टॉप लगवाकर उसे सेंटर टेबल बना सकती हैं। तो यदि आप अपने कमरे को प्राचीन और अनोखा लुक देना चाहती हैं तो निम्नलिखित बातों का अनुसरण करें:

1. कवर
खरोचें, आपके पुराने लकड़ी के फर्नीचर पर खरोचें आ जाती हैं। इस प्रकार के पुराने फर्नीचर को नया कैसे बनायें? गहरे रंग के लकड़ी के फर्नीचर के लिए खरोचों पर पिसी हुई कॉफ़ी लगायें। 10 मिनिट तक इंतज़ार करें तथा फिर नरम और सूखे कपड़े से पोंछ दें। हलके रंग के फर्नीचर के लिए पिसी हुई अखरोट के चूर्ण का उपयोग करें।

2. इसे पेंट करें
यह फर्नीचर को अनोखा लुक देने का एक प्रभावी तरीका है। आप अपनी कुर्सियों और टेबल को भूरे रंग या उसके विभिन्न शेड्स से पेंट करके उसे पारंपरिक लुक दे सकते हैं। नए रंग मौसम के प्रभाव से आपके फर्नीचर की रक्षा करते हैं।

3. दाग धब्बे दूर करें
आप जानते हैं कि लकड़ी से चाय और कॉफ़ी के धब्बों को दूर करना कितना कठिन होता है। कैनोला ऑइल और विनेगर से ये दाग आसानी से साफ़ हो जाते हैं। एक चौथाई तेल में तीन चौथाई विनेगर मिलाएं। कॉटन के कपड़े (सूती कपड़े) की सहायता से इस घोल को फर्नीचर पर लगायें। आप कुछ ही मिनिटों में बदलाव देखेंगे।
4. व्हाइट पेंट
यदि आपके परदे गहरे रंग के हैं तो अपने पुराने फर्नीचर को सफ़ेद रंग से पेंट करें जिससे आपके कमरे को एक अनोखा लुक मिलेगा। इससे फर्नीचर उत्तम दर्जे का दिखेगा तथा रंग का संतुलन भी सुरुचिपूर्ण ढंग से रखा जा सकेगा।

5. दरारों को दूर करें
यदि आपके फर्नीचर के वार्निश पर दरारें आ गयी हैं तो कोई भी चीज़ इसे नया नहीं बना सकती। इसका हल क्या है? नेल पॉलिश की सहायता से वार्निश को ठीक करें। इसे दरार वाले स्थान पर लगायें और 10 मिनिट तक इंतज़ार करें। जब यह सूख जाए तो इसे चिकना बनाने के लिए सैंडपेपर से घिसें।
6. वॉलपेपर्स का उपयोग करें
यदि आपने अपने घर में पार्टी आयोजित की है और समय पर आपको अपने पुराने फर्नीचर की याद आती है तो वॉलपेपर्स इसका एक आसान उपाय है। अपने घर की सजावट के अनुसार वॉलपेपर्स खरीदें तथा अपने फर्नीचर को इससे ढंक दें।
7. ब्लीच का उपयोग करें
आपके पास गर्दन में बैठने के लिए प्लास्टिक की सुन्दर कुर्सियां हैं परन्तु आप ये नहीं जानते कि इन्हें ख़राब होने से किस प्रकार बचाया जा सकता है। इन्हें फेंकने से पहले यह उपाय अपनाएँ। एक बाल्टी गर्म पानी लें। इसमें एक चौथाई कप ब्लीचिंग पावडर मिलाएं। इससे कुर्सी को घिसें तथा सूखे कपड़े से पोंछ दें। आपको तुरंत ही चमत्कार दिखाई देगा।

8. इमली
हर एक घर में ब्रास, सिल्वर या ब्रोंज़ के मेडल्स या ट्रॉफी निश्चित ही होते हैं। समय के साथ साथ इस पर धूल के धब्बे दिखाई देने लगते हैं तथा मौसम के कारण भी इन पर दाग आ जाते हैं। इन्हें इमली से साफ़ करें तथा फिर पानी से धो डालें। फिर इसे कपड़े की सहायता से सुखा लें। ये फिर से आपकी पिछली सफ़लता की कहानी कहने लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
