Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बीमार कुत्ते के लिये सबसे बेस्ट आहार
अगर आपके घर में कुत्ता है तो वह अक्सर बीमार होता ही रहता होगा। कभी उसे ठंड लग जाती होगी कभी उसका पेट खराब हो जाता होगा। बीमार कुत्तों को हरी घांस खाना बहुत अच्छा लगता है, इससे उन्हें अंदर से सही लगता है। बताया जाता है कि घांस खाने से उनका खराब पेट सही होने लगता है। जिन कुत्तों को पेट खराब हो जाए उनका इलाज तुरंत ही करना चाहिये।
ऐसे कई आहार हैं जो आपके कुत्ते के खराब पेट को बिल्कुल सही कर देगा। कुछ डाइट टिप्स अपना कर अपने कुत्ते को आप फिर से दौड़ता-भागता हुआ देख सकते हैं। अगर आप उसके खान-पान का ख्याल ठीक प्रकार से रखेंगी तो आपके कुत्ते को ज्यादा समय नहीं लगेगा ठीक होने में।
ऐसे आहारा अपने कुत्तों को जरुर खिलाएं जो उनके खराब पेट को सही कर सकते हैं। पर उसके साथ साथ अपने कुत्ते की देखभाल करना ना भूलें। आइये जानते हैं उन आहरों के नाम-

उबले चावल
बीमार कुत्ते को सफेद उबले हुए चावल खिलाइये। चावल में थोड़ा सा नमक डाल कर उसे उबाल लीजिये। आप चाहें तो उसमें 1 कप दूध भी मिला सकती हैं।

चिकन शोरबा
दिन में दो बार उसे चिकन शोरबा पिलाइये। इससे उसे तुरंत ही ऊर्जा मिलेगी।

खूब सारा पानी
अपने बीमार कुत्ते को खूब सारा पानी पिलाएं। इससे उसका शरीर पूरी तरह से तर रहेगा और उसका बुखार कम हो जाएगा।

उबली सब्जियां
यह एक उत्तम चीज है जो आप बीमार कुत्ते को खिला सकती हैं। मुठ्ठी भर मटरर, गाजर और सब्जियों का शोरबा आपके कुत्ते को बहुत पसंद आएगा।

ब्रेड
दूध और ब्रेड बीमार कुत्ते के लिये सबसे अच्छा भोजन है। ब्रेड हल्की होती है और पेट में आसानी से हजम भी हो जाएगी।

दूध
दिन में 2 कप दूध पेट के अंदर के बैक्टीरिया को मार देगें। इसको पीने से कुत्ते को तुरंत एनर्जी भी मिलेगी।

मसले आलू
मसले हुए आलू बहुत ही हल्के भोजन होते हैं। आप उबले आलू को उबले हुए चावल के साथ मिक्स कर के उसे खिला सकती हैं।

हरी सब्जियां
हरी सब्जियां आपके कुत्ते को एनर्जी और प्रोटीन देंगी। इस दौरान आपके कुत्ते को बैलेंस आहार चाहिये जो सब्जियों से पूरा होगा।



Click it and Unblock the Notifications
