Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Jitiya Vrat Me Kya Na Kare:जीवित्पुत्रिका व्रत करने वाली मां न करें ये 7 गलतियां, संतान पर पड़ सकता है बुरा असर
Jitiya Vrat Me Kya Na Kare: जितिया व्रत को जिउतिया और जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है जो संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, तरक्की और खुशहाली के लिए माताएं रखती हैं।
पंचांग के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी से नौवीं तिथि के बीच मनाया जाता है। साल 2023 में जितिया व्रत 5 से 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

5 अक्टूबर को नहाय खाय से पर्व शुरू होगा और 6 अक्टूबर को निर्जला व्रत किया जाएगा। इसके बाद 7 अक्टूबर को व्रत पारण किया जाएगा। यह बहुत कठिन व्रत माना जाता है। इसमें व्रती पानी की एक बूंद भी नहीं पी सकता है। इस दौरान कई कड़े नियमों का भी पालन किया जाता है। आइये जानते हैं कि जितिया व्रत करने वाली महिलाओं को किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
1. इस व्रत को करने वाली स्त्रियों को तामसिक भोजन से दूरी बना लेनी चाहिए। व्रत से पहले ही मांसाहार ही नहीं, लहसुन-प्याज वाला खाना खाने से बचें। छठ के समान इस व्रत की शुरुआत भी नहाय खाय से होती है और अगले दिन व्रती निर्जला व्रत करता है।
2. ऐसा माना जाता है कि एक बार जो महिला इस व्रत को उठाती है वो हर साल इसे करती है। इस व्रत को बीच में छोड़ना शुभ नहीं माना जाता है। कई घरों में यह भी मान्यता है कि सास के बाद बहू इस व्रत को करके परंपरा को आगे बढ़ाती है।
3. इस पूरे पर्व में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। तीन दिनों के जितिया व्रत में संबंध न बनाएं।

4. महिलाओं को इस व्रत के दौरान अपना मन-मस्तिष्क, कर्म शुद्ध रखना चाहिए। मन व शरीर को संयमित रखें। किसी के बारे में न ही बुरा सोचें और न ही कहें। लड़ाई-झगड़े और कलह-क्लेश से दूर रहें।
5. यह व्रत निर्जला रखा जाता है। इसका नियम इतना कठोर है कि आचमन का जल भी ग्रहण नहीं किया जाता है। आप भूल से भी पानी न पिएं। इस व्रत में खुद को डिहाइड्रेशन से बचाएं। इसके लिए आप धूप में जाने से बचें। आराम करें, ज्यादा भागदौड़ वाला काम करने से बचें। शरीर को शीतल रखें।
6. जितिया व्रत में बहुत कठिन नियम का पालन करना पड़ता है। यदि कोई महिला बड़ी बीमारी या स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं तो वो इस व्रत को न करें। आप अपने डॉक्टर से परामर्श लेकर ही इस व्रत को करें।
7. गर्भवती महिलाओं को भी यह व्रत न करने की सलाह दी जाती है। आप इस व्रत को करने का विचार कर रही हैं तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
