Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Parama Ekadashi Vrat Katha: परमा एकादशी व्रत कथा सुनने भर से स्वयं कुबेर दूर करेंगे धन की कमी
Parama Ekadashi Vrat Katha: अधिकमास या पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत पड़ने वाली दूसरी एकादशी को परमा एकादशी या पुरुषोत्तमी एकादशी कहते हैं। 2023 में अगस्त माह में यह एकादशी 12 अगस्त को है और दिन शनिवार है।
वैसे तो अधिकमास में किये गए धार्मिक कार्य का फल कई गुना मिलता है उसमें भी परमा एकादशी और भी ज्यादा फलदायी मानी जाती है। इसे दुर्लभ सिद्धिदात्री एकादशी के तौर पर जाना जाता है।

इस एकादशी को पांच दिन करते हैं। विधि पूर्वक श्री हरी की पूजा करने और व्रत करने के साथ व्रत कथा सुनना अनिवार्य है। व्रत कथा सुनने से विष्णु प्रसन्न होते हैं इसलिए आपको हम बताते हैं परमा एकादशी की व्रत कथा।
परमा एकादशी की व्रत कथा
कुरुक्षेत्र में अर्जुन ने श्री कृष्ण से पूछा की परमा एकादशी क्या है और कब करना चाहिए, तो श्री कृष्ण ने कहा कि हे अर्जुन! अधिक मास की कृष्णपक्ष की एकादशी परमा एकादशी है और इसके करने से बहुत अधिक पुण्य प्राप्त होते हैं। ऐसा कहकर श्री कृष्ण ने व्रत की कथा बताई।
काम्पिल्य नाम के एक नगर में एक सज्जन और धार्मिक प्रवृति का ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ रहता था। ब्राह्मण परिवार बहुत गरीब था। ब्राह्मण की पत्नी गरीबी से बहुत दुखी रहती थी किन्तु कभी अपने द्वार से किसी याचक को खाली हाथ नहीं लौटाती थी।
एक दिन ब्राह्मण ने परदेश जाकर पैसा कमाने की सोची किन्तु पत्नी ने संतोष करने को कहा। एक दिन उनके घर कौण्डिल्य ऋषि का आगमन हुआ, ब्राह्मण दंपत्ति ने ऋषि का आदर सत्कार किया और अच्छी सेवा की। इससे प्रसन्न ऋषि ने उनकी गरीबी दूर करने का मार्ग बताया। ऋषि ने अधिक मास की कृष्ण पक्ष की परमा एकादशी का व्रत करने के लिये कहा। ऋषि ने बताया कि व्रत से श्री हरि के प्रसन्न होने पर धन के देवता कुबेर स्वयं दरिद्रता दूर कर देते हैं।
ब्राह्मण दंपत्ति ने परमा एकादशी का व्रत किया, विधि विधान से विष्णु की पूजा की। ऐसा करने से उनकी दरिद्रता दूर हो गयी। साथ मरने के बाद दोनों वैकुण्ठ लोक को चले गए।
श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा की परमा एकादशी का व्रत करने वालों का निश्चय ही कल्याण होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications