Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
Sawan 2024 Rudrabhishek Dates: सावन में रुद्राभिषेक के लिए उत्तम है ये दिन, बेहद शुभ है ये 7 तिथियां
Sawan 2024 Rudrabhishek Dates: इस वर्ष सावन का महीना 22 जुलाई दिन सोमवार से प्रारंभ हो चुका है और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। सनातन धर्म में सावन को सबसे पवित्र माह का दर्जा दिया गया है। सावन का पवित्र महीना शिव पूजा के लिए समर्पित है। सावन में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ उनका रुद्राभिषेक करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक सावन में ऐसी कई तिथियाँ है जिनमें भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं उन तिथियों के बारे में-

सावन में रुद्राभिषेक का महत्व
शिवपुराण के अनुसार सावन के समस्त सोमवार पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव जातक की सभी मनवांछित इच्छाओं को पूरा करते हैं।
यह है सावन 2024 की शुभ तिथियां
सावन का पूरा माह रुद्राभिषेक के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन सावन या श्रावण मास में सभी सोमवार, सावन की शिवरात्रि और नाग पंचमी का दिन रुद्राभिषेक के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
22 जुलाई - प्रथम सोमवार
29 जुलाई - द्वितीय सोमवार
5 अगस्त - तृतीया सोमवार
12 अगस्त - चतुर्थ सोमवार
19 अगस्त - पंचम सोमवार
वहीं सावन की शिवरात्रि 2 अगस्त को है और नाग पंचमी 9 अगस्त को है।
सावन में रुद्राभिषेक के लाभ
जातक इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखें कि भगवान शिव का पंचामृत, घी, शक्कर मिश्रित दूध, शहद और भस्म से ही रुद्राभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से ग्रह बाधाओं और रोग, दोष, कष्ट समेत सारी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और सावन में रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति की संपूर्ण मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।
किस शिवलिंग पर करें रुद्राभिषेक
मंदिर के शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ होता है। इसके अलावा घर में पार्थिव रुद्राभिषेक पर भी अभिषेक कर सकते हैं। इसके साथ ही शिवलिंग के अभाव में अंगूठे को शिवलिंग मानकर उनका भी अभिषेक कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications