Latest Updates
-
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
जानिए मकर राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना
काम में नए अवसर मिलने की वजह से आप व्यस्त रहेंगे। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलें। काम के बोझ की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे।
आपकी राशि में सूर्य की स्थिति काफी प्रबल है और इसकी मदद से आप जीवन में मुश्किल निर्णय ले पाएंगे। 21 जून के बाद आपके मार्ग में परेशानियां आ सकती हैं। आपके सहकर्मी आपके ही खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। इन सब चीज़ों की वजह से तनाव ना लें।

समय और पैसों के मामले में आप अपने स्रोतों को व्यर्थ कर सकते हैं। दोनों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। इनके जाने के बाद आपको इनकी अहमियत का पता चलेगा इसलिए बेहतर होगा कि आप अभी ही संभल जाएं। ग्रहों के अनुकूल स्थिति के कारण कम प्रयासों से भी सफलता मिल जाएगी। बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी जिससे आप अपने कार्यों को पूर्ण कर पाएंगें। आइए जानते हैं कि जून में आपका करियर, लव लाइफ और सेहत का हाल कैसा रहने वाला है।
सेहत
इस समय आपको किसी रोग के ईलाज से ज़्यादा बचाव पर ध्यान देना है। सेहत में सुधार के लिए व्यायाम या ध्यान कर सकते हैं। इसके अलावा आप तैराकी करके भी फिट रह सकते हैं। अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन प्लान कर सकते हैं।
21 जून के बाद आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। किसी गंभीर रोग से बचने के लिए नियमित चैकअप करवाएं। मानसिक तनाव बढ़ेगा। दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, इससे तनाव में कमी आएगी।
करियर
करियर के क्षेत्र में मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन अपने लक्ष्य को पाने में आपको संतुष्टि और खुशी मिलेगी। 22 जून तक आप अपने काम में व्यस्त रह सकते हैं। ज़्यादा काम करने से बेहतर है कि आप कम लेकिन अच्छा काम करें।
स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। जो भी होगा आपके लिए सकारात्मक रहेगा। ऑफिस पॉलिटिक्स में आपको भी घसीटा जा सकता है। सीनियर्स के किसी भी काम को मना ना करें क्योंकि इसके पीछे कोई अवसर छिपा हो सकता है।
अपने काम को किसी भी नकारात्मक शक्ति से प्रभावित ना होने दें। बहस से दूर रहें। जूनियर्स के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें।
आर्थिक स्थिति
आपकी लापरवाही की वजह से धन हानि हो सकती है। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। सितारे आपके पक्ष में नहीं रहेंगे। धन लाभ में रुकावटें आएंगी। किसी पुराने निवेश से मुनाफा हो सकता है लेकिन मनमुताबिक नहीं होगा।
नए निवेश के लिए सही समय नहीं है। आय और खर्चों के बीच संतुलन बनाने में दिक्कत आएगी। बेहतर होगा कि आप अपने खर्चों को पहले से ही नियोजित करके चलें। आपकी आर्थिक स्थिति पर ग्रहों का नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा इसलिए बेहतर होगा कि आप कोई आर्थिक निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।
लव लाइफ
चंद्र ग्रहण की वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच खटपट हो सकती है। हालांकि, आप दोनों को मिलकर अपने रिश्ते को संभालना चाहिए। इस महीने आपका दिल भी टूट सकता है। आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। हिम्मत करके आगे बढ़ें। इस बदलाव को स्वीकार करें और ये जान लें कि आपको कोई और उनसे बेहतर मिलने वाला है। सही समय पर आपके जीवन में फिर से प्यार लौट आएगा।
वहीं दूसरी ओर, शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय रहेगा। आपके और आपके पार्टनर के बीच भावनात्मक समझ बढ़ेगी। अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।
शुभ रंग: पीला, गुलाबी और सफेद
शुभ अंक: 3, 21, 83, 84



Click it and Unblock the Notifications
