Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Chanakya Niti: नौकरी और व्यापार में बड़ी कामयाबी पाने के लिए जानें चाणक्य का बताया राज़
इतिहास इस बात का गवाह है कि चाणक्य की तेज बुद्धि और रणनीति बनाने की क्षमता का कोई मुकाबला नहीं था। आज के समय भी विष्णुगुप्त की लिखी किताबों को पढ़ा और पढ़ाया जाता है। अर्थशास्त्र के वो सबसे बड़े गुरु माने गए हैं। उन्होंने अपने इसी ज्ञान से एक शासक को गद्दी से उतार दिया और अपने इसी कौशल से नया शासक भी तैयार किया।
चाणक्य ने जीवन के हर पहलु पर विचार किया। समाज में आम व्यक्ति को कैसे जीना चाहिए इसका मार्ग चाणक्य ने बखूबी बताया है। यदि आप अपने करियर में आगे बढना चाहते हैं और नौकरी तथा व्यापार में कामयाबी चाहते हैं तो चाणक्य की इन बातों का ध्यान जरुर रखें।

कर्तव्य, ईमानदारी और अनुशासन
यदि आप अपनी नौकरी अथवा व्यापार में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। अनुशासन के साथ और काम के प्रति अपना कर्तव्य पूरी तरह निभाएं। चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति में अनुशासन से ही मेहनत करने की भावना पैदा होती है। जीवन में सफलता के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है।

जोखिम उठाने की हिम्मत
एक सफल व्यापार के लिए व्यक्ति के पास कुछ नया करने और जोखिम उठाने का हौसला होना चाहिए। चाणक्य के अनुसार जो इंसान जोखिम उठाने का फैसला लेता है उसे कामयाबी जल्दी मिलती है। नौकरी में सही जगह पर आपकी उपस्थिति जरूरी है तो वहीं व्यापार में सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है।

शालीन बर्ताव
चाणक्य के अनुसार जो लोग बात-व्यवहार में अच्छे होते हैं, उन्हें किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायता मिलती है। आपके सलीके से बात करने का तरीका लोगों के मन में अलग ही छाप छोड़ देता है। आप आगे बढना चाहते हैं तो अपने व्यवहार में अपनापन और मिठास बनाए रखें।

एकजुटता है जरूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार कोई भी इंसान अकेले सफल नहीं हो सकता है। यदि व्यक्ति अपने व्यापार को आगे बढ़ाना चाहता है तो उसे अपनी टीम को साथ लेकर चलना होगा। समूह के हर व्यक्ति के पास अपनी अलग विशेषता है जो आपके कार्य को सम्पन्न करने में मदद करेगी।



Click it and Unblock the Notifications