Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सपने में इस तरह की बिल्ली का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, जीवन में खुशियां देती हैं दस्तक
माना जाता है कि सपने में दिखाई देने वाली चीजें असल जिंदगी में होने वाली घटना के संकेत देती है। स्वप्न ज्योतिष में सपनों से जुड़े शुभ-अशुभ फल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। आमतौर पर माना जाता है कि अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो कोई बुरा परिणाम मिल सकता है। वहीं सपने में बिल्ली का दिख जाना अलग अलग बातों की तरफ इशारा करता है। आइये जानते हैं कि सपने में किस तरह की बिल्ली का दिखना शुभ माना गया है और वहीं किस तरह की बिल्ली किसी अनहोनी का संकेत देती है।

बिल्ली और और उसके बच्चे
यदि सपने में आपको बिल्ली अपने बच्चों के साथ नजर आयी है तो ये अच्छा संकेत है। आपकी किसी ख़ास दोस्त या रिश्तेदार से जल्द मुलाक़ात संभव है। आपको जल्द ही किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है।

काली बिल्ली का नजर आना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में काली बिल्ली दिख जाए तो ये शुभता का प्रतीक है। ये भविष्य में आपको होने वाले धन लाभ की तरफ इशारा करती है।

बिल्ली को खाते हुए देखना
सपने में यदि बिल्ली कुछ खाते हुए दिख जाए तो इसका मतलब है कि आपको कोई पुरानी खोयी हुई चीज आपको वापस मिल सकती है। ये शुभता की तरफ इशारा करती है।

जंगली बिल्ली का दिखाई देना
सपने में जंगली बिल्ली का दिख जाना सकारात्मकता की तरफ इशारा करता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आप अपने किसी लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे। करियर से जुड़ा कोई सुखद पड़ाव जीवन में आ सकता है।

सपने में बिल्ली को बचाना
यदि आप सपने में किसी बिल्ली की रक्षा कर रहे हैं तो यह शुभ है। ये आपके आने वाले अच्छे समय की तरफ इशारा करता है। मगर इसके लिए आपको अभी थोड़ी और मेहनत करनी होगी। यदि कोई छात्र इस तरह का सपना देखता है तो उसके लिए भविष्य में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

बिल्ली को पालना
यदि आप सपने में खुद को बिल्ली पालते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि निकट भविष्य में आपकी किसी बड़ी समस्या का हल मिलने वाला है। यदि कोई जातक सेहत से जुड़ी परेशानी झेल रहा है तो उसके स्वास्थ्य में सुधार आने की उम्मीद है।

लड़ती बिल्लियां देखना
सपने में लड़ाई करती हुई बिल्लियों का नजर आना अच्छा नहीं है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपका किसी के साथ झगड़ा अथवा वाद-विवाद हो सकता है।

बिल्ली और कुत्ते की लड़ाई
सपने में बिल्ली और कुत्ते की लड़ाई देखना शुभ नहीं है। आपकी किसी के साथ लड़ाई या मनमुटाव हो सकता है। साथ ही ये आपके शत्रु पक्ष के सक्रिय होने का संकेत है।

एक जैसी दो बिल्ली का दिखना
यदि सपने में हुबहू शक्ल की दो बिल्लियां नजर आती हैं तो ये जीवन में संतुलन की कमी की तरफ इशारा करती हैं। आप असल जिंदगी में कामकाज और निजी जीवन में सबकुछ संभालने का प्रयास कर रहे हों, मगर आपको सफलता नहीं मिल सकेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
