Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Ganesh Chaturthi 2021: जानें दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत कौन सी तारीख से होगी
गणेश चतुर्थी का उत्सव देश के लगभग सभी राज्यों में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यूं तो हर माह की चतुर्थी तिथि गणपति भगवान को समर्पित है लेकिन भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सबसे उत्तम है। माना जाता है कि इसी दिन गणपति बप्पा का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोग अपने घरों में गणपति महाराज की प्रतिमा स्थापित करते हैं और अनंत चतुर्दशी के मौके पर उन्हें विदा किया जाता है। जानते हैं साल 2021 में गणेश चतुर्थी का उत्सव किस दिन मनाया जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

गणेश चतुर्थी की तिथि और मुहूर्त
साल 2021 में गणेश चतुर्थी 10 सितंबर, शुक्रवार के दिन मनायी जायेगी।
चतुर्थी तिथि का शुभारम्भ - गुरुवार, 9 सितंबर 2021 रात 12 बजकर 17 मिनट से
चतुर्थी तिथि का समापन - शुक्रवार, 10 सितंबर 2021 को रात 10 बजे तक

गणेश चतुर्थी पर पूजा का शुभ समय
वैदिक ज्योतिष के अनुसार गणपति पूजन के लिए मध्याह्न काल सबसे उत्तम होता है। इस अवधि में पूजा करने से जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है और गणपति का आशीर्वाद मिलता है। गणेश भगवान अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं। गणेश चतुर्थी पर पूजा का शुभ मुहूर्त मध्याह्र काल में 11:03 से 13:33 तक रहेगा। इस साल ये 2 घंटे 30 मिनट का समय गणेश जी की पूजा के लिए बेहद शुभ हैं।

गणेश चतुर्थी की पूजा विधि
गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं। स्नानादि से निवृत्त होकर घर के पूजा मंदिर को साफ कर लें। इसके बाद गणेश जी को दूर्वा घर चढ़ाएं। उन्हें मोदक और लड्डू का भोग लगाएं। इसके पश्चात् गणेश आरती करें। गणेश चतुर्थी के दिन सच्चे मन से विघ्नहर्ता का स्मरण करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

गणेश चतुर्थी का महत्व
भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र के रूप में गणपति जी का जन्म हुआ। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन ही उनका जन्मोत्सव पड़ता है। यह दिन विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान गणेश को प्रथम देव के रूप में पूजा जाता है। वहीं गणेश चतुर्थी के दिन उनकी सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही भक्तों की हर मनोकामना भी पूरी होती है।
साल 2021 में गणेश चतुर्थी 10 सितंबर, शुक्रवार को है।
साल 2021 में अनंत चतुर्दशी 19 सितंबर को है। इस दिन गणपति विसर्जन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
