Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Ganga Dussehra 2021: जाने लें तिथि, शुभ महूर्त, पूजा विधि और इस पावन दिन का खास महत्व
हिंदू धर्म में गंगा को केवल नदी नहीं बल्कि मां का दर्जा दिया गया है। गंगा नदी को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि ख़ास मौकों पर जो व्यक्ति गंगा नदी में स्नान करता है, उसे दोषों से मुक्ति मिल जाती है। गंगा मैया का पूजन करने वालों के लिए गंगा दशहरा किसी उत्सव से कम नहीं है। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं गंगा दशहरा इस साल कौन सी तारीख को मनाया जाएगा और इस दिन का क्या महत्व है।

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त
इस साल यह त्योहार 20 जून रविवार को मनाया जाएगा।
दशमी तिथि आरंभ: 19 जून 2021 को शाम 06 बजकर 50 मिनट पर
दशमी तिथि समापन: 20 जून 2021 को शाम 04 बजकर 25 मिनट तक

पूजा विधि
गंगा दशहरा के दिन लोगों को सुबह जल्दी उठाना चाहिए और नित्यक्रिया करके निवृत्त हो जाएं। मौजूदा हालात में गंगा नदी जाना संभव नहीं है। ऐसे में आप पानी में गंगा जल की कुछ बूंदें मिलाएं और स्नान करें। इसके बाद सूर्य देव को गंगाजल मिले जल का अर्घ्य दें। ओम् श्री गंगे नमः मंत्र का उच्चारण करें और मां गंगा का ध्यान करें। पूजा के बाद गरीब और जरुरतमंदों को दान दें।

गंगा दशहरा का विशेष महत्व
गंगा को पूजने वाले हर व्यक्ति के लिए गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इसी दिन गंगा मैय्या स्वर्ग से आमजन का उद्धार करने के लिए भगीरथ की तपस्या के बाद धरती पर आई थीं। गंगा जयंती अथवा गंगा दशहरा के दिन जो जातक गंगा नदी में स्नान कर दान-पुण्य का कर्म करता है उसे मां गंगा का आशीर्वाद सदैव मिलता है। मां अपने भक्त के सारे कष्ट हर लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications