Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hariyali Teej 2021 Wishes: अपनी सखियों को भेजें हरियाली तीज के ये प्यार भरे संदेश
सावन का महीना यूं ही सबका पसंदीदा नहीं है। इस माह मौसम का मिजाज ही कुछ ऐसा रहता है जिससे बच्चे-बड़े सबके मन लग जाता है। न चिलचिलाती धूप सिर पर गिरती है और न ही कड़कड़ाती सर्दी की मार रहती है। सावन के महीने में रिमझिम फुहारों से पेड़-पौधे भी मदमस्त नजर आते हैं। चारों ओर फैली हरियाली दिल को सुकून दे जाती है। इस दौरान पड़ने वाले तीज-त्योहार भी सावन मास की महत्ता को और अधिक बढ़ा देते हैं।

श्रावण मास में आने वाले हरियाली तीज उत्सव का इंतजार तो महिलाएं पूरे साल करती हैं। हरियाली तीज सावन के मुख्य त्योहारों में से एक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और खासतौर पर हर रंग के वस्त्र पहनती हैं। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती से अपने सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। तीज के मौके पर सभी महिलाएं एकत्र होती हैं और नाच-गाकर, झूला झूलकर इस पर्व को मानती हैं। हरियाली तीज के मौके पर अपनी सखी-सहेलियों और रिश्तेदारों को इस पर्व की बधाई जरुर भेजें।

हरियाली तीज का त्योहार है,
गुजियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलों में सबके प्यार है।
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई !

सावन में झूमो सखी, खुशियों को चूमो सखी
हंस मुस्कुराओ, आया अपना त्योहार सखी।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का,
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का,
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया,
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं !

आया तीज का त्यौहार
सखियों हो जाओ तैयार,
मेंहंदी हाथो में रचा के
कर लो सोलह श्रृंगार,
आया तीज का त्योहार
हैप्पी हरियाली तीज।

माँ पार्वती और महादेव आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाये रखें,
आपको तीज की शुभकामनाएं

विष्णु जी की कृपा होगी,
और मिलेगा आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर हरियाली तीज का त्योहार,
आपको मिल जाए खुशियों की सौगात।
हैप्पी हरियाली तीज

मेहंदी से सजे हाथ,
सुहागनों की खनकती चूड़ियों और घेवर की मिठास,
ये है हरियाली तीज का त्योहार...
आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं।

झूम उठते हैं दिल सभी के
इसके गीतों के तराने से,
जुड़ जाते हैं टूटे सम्पर्क
बस झूलने के बहाने से।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
