Latest Updates
-
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं?
नवरात्रि 2019: पूजा के लिए उगाई जाने वाली जौ भी देती है शुभ अशुभ संकेत
नवरात्रि के दौरान भक्त नौ दिनों तक माता के अलग अलग रूपों की आराधना करते हैं। नवरात्रि की शुरुआत में लोग उपवास रखते हैं और घट स्थापना के वक्त मिट्टी के बर्तन में जौ बोते हैं। माता के पर्व में जौ बोना काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं जौ आपको भविष्य से जुड़े शुभ और अशुभ संकेत भी देते हैं।
इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 6 अप्रैल से हो चुकी है। कई भक्तों ने जौ भी बोए होंगे। इस लेख के माध्यम से जानें जौ से जुड़े संकेत।

अगर ना उगे जौ
माना जाता है कि नवरात्रि पर बोए जाने वाले जौ से व्यक्ति के आने वाले कल के बारे में संकेत मिलते हैं। सामान्यतः जौ अंकुरित होने के लिए दो से तीन दिन का समय लेता है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो ये भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इसका अर्थ है कि आपको अच्छे फल पाने के लिए और अधिक परिश्रम करने की जरूरत है।

नीचे से पीला और ऊपर का रंग हरा
अगर आपके द्वारा उगाए जौ का रंग ऊपर से तो हरा है लेकिन नीचे का हिस्सा आधा पीला है तो इसका अर्थ है कि आने वाले साल का आधा समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

नीचे से हरा और ऊपर पीला
वहीं इसके विपरीत उगने वाला जौ ऊपर से आधा पीले रंग का है और नीचे का हिस्सा हरा है तो इसका मतलब है आपके साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। इसके साथ ये भी संकेत मिलता है कि बाद में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

सफ़ेद या हरा रंग
घट स्थापना के दौरान बोए गए जौ का रंग पूरी तरह से सफ़ेद या हरे रंग का होता है तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर जौ इस रंग में उगी है तो इसका अर्थ है कि आपकी पूजा कामयाब रही और मां ने आपकी प्रार्थना सुन ली है। आपका आने वाला पूरा साल अच्छा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications