Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ratha Saptami 2021: इस दिन करें ये एक काम, मिलेगा आरोग्यता का आशीर्वाद
हिंदू धर्म में रथ सप्तमी का विशेष महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी कहा जाता है।

रथ सप्तमी को अचला सप्तमी, भानु सप्तमी, आरोग्य सप्तमी, रथ आरोग्य सप्तमी आदि के नामों से भी जाना जाता है। प्रचलित पौराणिक कथाओं की मानें तो इसी दिन भगवान सूर्य का जन्म हुआ था। इस वजह से इस दिन सूर्य जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। जानते हैं इस साल रथ सप्तमी की तिथि, शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन पूजा करने से क्या लाभ मिलेंगे।

रथ सप्तमी की तिथि और शुभ मुहूर्त:
सप्तमी तिथि का शुभारंभ- 18 फरवरी 2021 (गुरूवार) सुबह 8 बजकर 17 मिनट से
सप्तमी तिथि समाप्त- 19 फरवरी 2021 (शुक्रवार) सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक
सप्तमी के दिन अरुणोदय- सुबह 6 बजकर 32 मिनट
सप्तमी के दिन अवलोकनीय (दिखने योग्य) सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 56 मिनट।

रथ सप्तमी का महत्व:
लोगों की ऐसी आस्था है कि रथ सप्तमी के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने वाला जातक अपने बीते कल और वर्तमान समय के पापों से छुटकारा पाने और मोक्ष प्राप्त करने के करीब पहुंच जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की उपासना और नियम के अनुसार व्रत करने से जातक को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का भी विशेष महत्व है। ये भी मान्यता है कि रथ सप्तमी के दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से प्रार्थना करता है उसे पूरे साल भगवान सूर्य के आशीर्वाद के साथ पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

रथ सप्तमी पूजा के लाभ
रथ अथवा अचला सप्तमी के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करने से व्यक्ति सभी तरह के रोगों से मुक्त हो जाता है। इस दिन जातक को आरोग्य होने का वरदान मिलता है। भगवान सूर्य देव से अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु का भी आशीर्वाद मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
