Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Ravi Pushya Nakshatra 2021: 11 जुलाई को बन रहा है साल का पहला और आखिरी रवि पुष्य योग
ज्यादातर लोग किसी अच्छे कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त देखते हैं। हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का बहुत महत्व है। ऐसी आस्था है कि इस घड़ी में किया गया हर कार्य सफल होता है। 11 जुलाई को ऐसा ही विशेष योग बनने जा रहा है। इस दिन रवि-पुष्य का संयोग बनने वाला है।

ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को बहुत शुभ बताया गया है। 11 जुलाई को सर्वार्थसिद्धि योग भी है। इस शुभ संयोग पर जमीन, घर, वाहन, दूकान, आभूषण आदि की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। जानते हैं 11 जुलाई को बनने वाले साल के पहले और आखिरी रवि पुष्य योग के बारे में और इसका महत्व।

साल 2021 का पहला रवि पुष्य योग
11 जुलाई का दिन कई मायनों में ख़ास है। इस दिन साल का एकमात्र रवि पुष्य योग बनने जा रहा है। गौरतलब है कि 7 जुलाई को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर चुका है। इस गोचर के बाद रवि पुष्य योग का निर्माण होना एक अच्छा संकेत है। यह नक्षत्र जब गुरुवार और इतवार के दिन बनता है तो यह महायोग होता है।

साल 2021 में रवि पुष्य योग का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 11 जुलाई रविवार को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय के साथ ही आरंभ हो जाएगा और यह रात में लगभग 02 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस महायोग की अवधि लगभग 9 घंटे तक की रहेगी।

रवि पुष्य योग में ये कार्य करने से आएगी खुशहाली
ऐसी मान्यता है कि रवि पुष्य योग में किये गए कार्यों से घर में खुशहाली आती है। यह दिन बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है। इस अवधि में कुछ चीजों की खरीदारी से घर की सुख समृद्धि में इजाफा होता है। इस शुभ संयोग में वाहन, भूमि, आभूषण, भवन, फर्नीचर अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं।

पुष्य नक्षत्र में न करें ये कार्य
पुष्य नक्षत्र में विवाह करना शुभ नहीं माना जाता है और ऐसा माता पार्वती के श्राप के कारण है। इस नक्षत्र में विवाह करना अशुभ बताया गया है।



Click it and Unblock the Notifications