Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
शनिदेव को खुश करने के 9 उपाय, यदि 1 भी कर लेंगे तो वो देंगे मनचाहा वरदान

आज शनिवार है, यानी की शनिदेव को पूजने का दिन। माना जाता है कि इंसान के हर अच्छे बुरे कार्य का फल शनिदेव ही देते हैं। आप सभी ने सुना होगा कि शनिदेव अगर किसी पर गुस्सा हो जाएं तो व्यक्ति को कई प्रकार से परेशिानियां हो सकती हैं। इसलिये लोग शनिदेव से काफी डरते हैं और उन्हें खुश करने के तरह - तरह के उपाय खोजते हैं। लेकिन वहीं अगर शनिदेव किसी पर दिल से खुश होते हैं, तो उस इंसान को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। व्यक्ति की कुंडली में साढ़ेसाती और ढय्या होने पर ये उसकी सफलता में बाधक बनती है। शनिवार को क्यों चढ़ाते हैं शनि देव को तेल?
इसलिये आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से शनिदेव खुश होते हैं और मन चाहा फल देते हैं। यह उपाय शनिवार को ही किये जाने चाहिये....

1. हर शनिवार को काले तिल के साथ आटा और शक्कर मिला लें और उसे चींटियों को खाने के लिये छोड़ दें।
2. अगर किसी इंसान को शनि देव की कृपा नहीं मिल रही है तो, काले घोड़े की नाल या नाव की कील से अंगूठी बनाकर अपनी मध्यमा उंगली में शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय धारण करें।

3. आप चाहें तो शनिदेव से मुक्ती पाने के लिये उनके नाम का 108 बार जप करें। नाम इस प्रकार हैं - कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद, पिप्पलाश्रय। शनिवार को इन सात चीजों को खरीदने से बचें

4. आज के दिन दान जरुर करें। आज काले तिल, काला कपड़ा, कंबल, लोहे के बर्तन, उदड़ की दाल का दान करें। इससे शनि देव खुश होंगे और फल भी देंगे।

5. बंदर हनुमान जी का रूप होते हैं, तो ऐसे में बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं। प्रत्येक शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी का पूजन करने से व्यक्ति को शनि दोषों का सामना नहीं करना पड़ता।

6. आज के दिन शनिदेव की पूजा करें अैर उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही शनि मंत्र ऊँ शं शनैश्चराय नमः का रुद्राक्ष की माला से 108 बार जप करें। ऐसा हर शनिवार करें, जिससे आपके सिर से शनिदेव का साया हट जाए।

7. सुबह स्नान कर के एक कटोरी में सरसों का तेल ले कर उसमें अपना चेहरा देखें। फिर यही तेल किसी गरीब को दान में दे दें। इससे भगवान शनि खुश होंगे और आपका भाग्य बदल जाएगा तथा बाधाएं भी दूर होंगी।
8 आप चाहें तो अपनी सुविधा अनुसार सुबह नहा कर पीपल के पेड़ को जल चढाएं। इसके बाद उसी पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। मंदिर में लगे पीपल के पेड़ के पास दिया जलाएं।
9. तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काले तिल डालें। फिर यही जल शिवलिंग पर चढाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी रोगों से मुक्ति मिलेगी और भोलेनाथ की कृपा से आर्थिक तंगी दूर होगी।



Click it and Unblock the Notifications