Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जुलाई की इस तारीख से लगने वाला है सावन, जानें सावन के सभी सोमवार की तारीखें
हिंदू धर्म में सावन अथवा श्रावण के महीने को बेहद खास माना जाता है। सावन का महीना शिव जी को समर्पित है और इस साल इसकी शुरुआत 17 जुलाई से होने वाली है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक सावन साल का पांचवा महीना होता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर में ये जुलाई और अगस्त के बीच में पड़ता है।

इस पूरे माह भक्त भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना करते हैं। ये महीना उनके ध्यान और पूजा पाठ के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। शिव पुराण में भी ये बात बताई गयी है कि सावन माह में आने वाले सोमवार को जो भक्त उपवास रखता है, शंकर भगवान उसकी मनोकामनाएं जरूर पूरी करते हैं।

सावन माह के साथ शुरू हो जाती है कांवड़ यात्रा
पिछले कई दशकों से इस महीने में सावन स्नान की रिवायत भी चली आ रही है। शिव भक्त इस महीने कांवड़ की यात्रा पर भी जाते हैं। इस माह लाखों श्रद्धालु हरिद्वार, गंगोत्री जैसे तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हैं। इस यात्रा पर गए लोग इन धामों से पवित्र गंगा जल कांवड़ में लेकर पैदल वापस आते हैं। उनके द्वारा लाया गया यही जल भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। इस महीने में भक्त भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए काशी, उज्जैन, नासिक आदि की यात्रा भी करते हैं।

शिव के साथ करें माता पार्वती की पूजा
सावन का महीना केवल शिव भक्तों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है। ये माह माता पार्वती को भी समर्पित है। भगवन शिव और माता पार्वती के समान आदर्श पति पत्नी जैसा वैवाहिक जीवन पाने की चाह रखने वाली महिलाएं इस महीने व्रत करती हैं। वो अपने खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद मांगती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए सावन के सोमवार को व्रत रखती हैं।

सावन माह के सोमवार
श्रावण मास 17 जुलाई, बुधवार से शुरू हो रहा है तथा 15 अगस्त, गुरुवार का दिन सावन महीने का आखिरी दिन होगा।
सावन का पहला सोमवार: 22 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार: 29 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार: 5 अगस्त
सावन का चौथा सोमवार: 12 अगस्त



Click it and Unblock the Notifications
