Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
वट सावित्री व्रत के दिन लग रहा है सूर्य ग्रहण, सुहागिन महिलाएं क्या कर सकती हैं पूजा?
हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और साथ ही संतान के उज्जवल भविष्य के लिए व्रत और पूजा करती हैं। महिलाओं के लिए दिन किसी उत्सव से कम नहीं होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री का व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। साल 2021 में यह व्रत 10 जून, गुरुवार के दिन रखा जाएगा।
इसके अलावा इसी दिन इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। सूर्य ग्रहण के दिन किसी भी तरह के शुभ कार्य की मनाही होती है। जून महीने की 10 तारीख को ही शनि जयंती भी पड़ रही है। वट सावित्री व्रत के दिन सूर्य ग्रहण पड़ने की वजह से विवाहित महिलाओं के मन में व्रत करने को लेकर संशय बना हुआ है, जानते हैं व्रत करना सही है या नहीं।

सूर्य ग्रहण का समय
10 जून को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा जो शाम 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि लगभग पांच घंटे की रहेगी। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूतक काल मान्य नहीं
भारत में सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ने जा रहा है। इसमें सूतक काल नहीं होगा इसलिए पूजा कर्म के कार्यों में किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं होगा। महिलाएं भी बिना किसी संशय के पूजन कर सकती हैं। मगर इस साल आपको शुभ मुहूर्त में ही पूजा करने की सलाह दी जाती है।

वट सावित्री व्रत तिथि
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि आरंभ: 9 जून 2021 दिन बुधवार दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि समापन: 10 जून 2021 दिन गुरुवार शाम 04 बजकर 20 मिनट पर
वट सावित्री व्रत तिथि: 10 जून दिन गुरुवार
वट सावित्री व्रत पारण: 11 जून 2021 दिन शुक्रवार

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
अमृत काल: सुबह 08 बजकर 08 मिनट से सुबह 09 बजकर 56 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 08 मिनट से सुबह 04 बजकर 56 मिनट तक

इस अवधि न करें पूजन
राहुकाल: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से शाम 03 बजकर 47 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 05 बजकर 44 मिनट से सुबह 07 बजकर 24 मिनट तक
आडल योग: प्रातः 04 बजकर 57 मिनट से सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 12 मिनट से से सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक
कुलिक काल: सुबह 09 बजकर 05 मिनट से सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक



Click it and Unblock the Notifications