Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
चाणक्य के अनुसार इन्हें नींद से जगाना हो सकता है खतरनाक
अच्छी और भरपूर नींद हम सभी के लिए बेहद ज़रूरी है ताकि हम स्वस्थ रह सकें और हमारा शरीर भी बेहतर तरीके से काम कर सके। हम ज़्यादा से ज़्यादा एक या दो रात ही जाग सकते हैं लेकिन हमारी नींद पूरी नहीं होगी तो इसका बुरा प्रभाव हमारी सेहत पर भी पड़ेगा जो लंबे समय तक हमारी परेशानी का कारण बना रह सकता है।
रोज़ाना कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद सभी के लिए ज़रूरी होती है। हालांकि बच्चों और बड़ों के मामले में यह समय अलग होता है। खैर इस विषय पर चाणक्य जैसे महाज्ञानी ने बहुत कुछ कहा है। चाणक्य के अनुसार कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अगर सोते हुए देखा जाए तो फौरान नींद से जगा देना चाहिए वहीं कुछ लोगों को भूल कर भी नींद से नहीं जगाना चाहिए।

चलिए पहले उन लोगों से शुरुआत करते हैं जिन्हें अगर सोते देखा जाए तो जगा देना चाहिए।
यात्री
सफर करने वालों को समय का ध्यान रखना चाहिए इसलिए यात्रा करने के दौरान उन्हें सोना नहीं चाहिए। जब कोई लंबी दूरी की यात्रा कर रहा हो तो उनका उद्देश्य समय की बचत करना होना चाहिए।
नौकर
यदि अपना सारा काम छोड़कर नौकर को लंबे समय तक सोते हुए देखा जाए तो उन्हें फ़ौरन जगा देना चाहिए क्योंकि जिस काम के लिए उन्हें रखा गया है अगर उस काम को वह ठीक से न करे तो ऐसे में उन्हें रखने का कोई फायदा नहीं होता। इस परिस्थिति में उनकी नौकरी भी जा सकती है।
विद्यार्थी
चाणक्य का कहना था कि यदि पढ़ने के समय विद्यार्थी सोने लगे तो उनका प्रदर्शन पढ़ाई में कभी अच्छा नहीं होगा। एक विद्यार्थी का उद्देश्य पढ़ लिखकर आगे बढ़ना होना चाहिए न कि सोने में अपना समय व्यर्थ करना। इससे वे आलसी भी हो जाते हैं और पढ़ाई में एकाग्रता बनाने में भी उन्हें समस्या आती है। इसलिए उन्हें सिर्फ अपने शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए ही सोना चाहिए। ज़रुरत से ज़्यादा सोना उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
भूखा व्यक्ति
भूखे पेट सोना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके अलावा खाली पेट सोना भी अशुभ माना जाता है। इससे धन हानि होती है। इसलिए भूखे पेट सोने वाले लोगों को फ़ौरन जगा देना चाहिए ताकि वे भरपेट भोजन कर सके।
डरा हुआ व्यक्ति
चाणक्य का कहना था कि नींद में अगर व्यक्ति डरा हुआ दिखाई दे तो उसे जगा देना चाहिए। कई बार ऐसा अनुभव डरावने सपने या बुरे ख्यालों की वजह से होता है। ऐसे में एक बार व्यक्ति नींद से जग जाए तो वह बुरे सपने से बाहर निकल सकता है और दोबारा सोकर अच्छी नींद ले सकता है।
खजाने का दरबान
जैसा कि इनका काम ख़ज़ाने की सुरक्षा करना होता है, अगर ये सो जाएंगे तो फिर खजाने की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी कौन उठाएगा इसलिए ऐसे लोगों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए ना कि सोकर अपने कर्त्तव्य को हल्के में लेना चाहिए।
चाणक्य के अनुसार कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें कभी नींद से जगाना नहीं चाहिए।
बच्चे
बच्चों को हमें भूलकर भी नींद से जगाना नहीं चाहिए। इसके पीछे दो कारण हैं। पहला अगर वे उठ गए तो दोबारा जल्दी सो नहीं पाएंगे और सारा समय रोते रहेंगे फिर उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। वहीं दूसरी ओर माना जाता है कि बच्चों को नींद से जगाना अशुभ होता है।
पागल व्यक्ति
पागल व्यक्ति को भी नींद से जगाना अच्छी बात नहीं होती। ऐसे लोगों से दूर रहना ही बेहतर होता है। पागल व्यक्ति किसी भी समय हिंसक हो सकता है जो हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
शेर
सोते हुए शेर को जगाना मतलब अपनी मौत को दावत देने के समान होता है। यदि सोता हुआ शेर जाग जाए तो वह और भी खतरनाक हो जाता है।
सांप
भूलकर भी सोते हुए सांप को जगाने की कोशिश न करें। यदि वह जाग गया तो निश्चित रूप से आपको काटेगा इसलिए चाणक्य ने सलाह दी है कि ऐसा कभी न करें।
कुत्ता
सोते हुए कुत्ते को जगाना भी काफी खतरनाक हो सकता है। जागने के बाद गुस्से में ये व्यक्ति को काट भी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications