Latest Updates
-
सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका -
Baglamukhi Jayanti 2026: बगलामुखी जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
फैटी लिवर में कौन सा योग करें? जानें लिवर को साफ और मजबूत रखने के लिए योगासन -
May 2026 Vrat Tyohar: वट सावित्री, शनि जयंती सहित मई माह में पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Swapna Shastra: सपने में मरे हुए व्यक्ति को देखने का क्या मतलब होता है? जानें ये शुभ होता है या अशुभ -
Bael Juice Benefits: गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास बेल का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे -
Who Is Divyanka Sirohi: कौन हैं एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही? जिनका 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन -
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, रजिस्ट्रेशन से हेलीकॉप्टर बुकिंग तक जानें सभी जरूरी नियम -
बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल -
दीपिका कक्कड़ की MRI रिपोर्ट में मिले 2 नए सिस्ट, अब होगी इम्यूनोथेरेपी, जानें क्या है ये ट्रीटमेंट
सुपर स्नो मून: माघ पूर्णिमा पर दिखेगा साल का सबसे बड़ा चांद, हो जाएं तैयार
हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा को काफी पवित्र माना जाता है। इस दिन के साथ ही कल्पवास भी सम्पन्न हो जाएगा। पवित्र माघ मास की पूर्णिमा मंगलवार 19 फरवरी को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु का वास गंगाजल में होता है।
इस खास दिन पर स्नान और दान की महत्ता काफी बढ़ जाती है। इस दिन गंगाजल के स्पर्श मात्र से ही काफी लाभ मिलता है। ग्रंथों में तो भगवान विष्णु को खुश करने के मार्ग के रूप में बताया गया है कि माघ पूर्णिमा पर व्यक्ति को पुण्य स्नान करना चाहिए।

इस दिन व्यक्ति को खासतौर पर काले तिल का दान करना चाहिए। भगवान सत्यनारायण की कथा करें। पंचामृत के साथ ही भूने आटे और चीनी का प्रसाद बनाएं।
होने वाली है खगोलीय घटना

धार्मिक दृष्टि से ही माघ पूर्णिमा महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि खगोलीय घटना के लिहाज से भी ये दिन काफी अहम है। दरअसल 19 फरवरी की रात को चांद काफी विशाल और खूबसूरत नजर आने वाला है और इस चांद को सुपर स्नो मून के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान चांद सामान्य से 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार नजर आएगा।
नासा के अनुसार सुपरमून तब होता है जब पूर्णिमा की रात चांद धरती के सबसे करीबी पॉइंट पर होता है और इस वजह से वो ज्यादा चमकीला और बड़ा दिखाई देता है। इसका आकार और इसकी रौशनी दूसरे पूर्णिमा के चांद की तुलना में ज्यादा होती है।
भारत में इस समय आएगा नजर

भारत में सुपर स्नो मून आप 19 फरवरी की रात को 11 बजकर 23 मिनट पर देख पाएंगे। आप इसकी खूबसूरती को बेहतर ढंग से निहारने के लिए दूरबीन या छोटे टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2019 के बाद चांद का ऐसा रूप आप दिसंबर 2026 में देख पाएंगे।
सुपर स्नो मून को कई जगह पर स्टॉर्म मून, हंगर मून, बोन मून भी कहा जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications