Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
पूजा के कमरे में ना लगाएं मृत लोंगो की तस्वीर, नहीं तो होगा पाप
यदि आप पूजा के कमरे में कुछ गल्तियां कर देते हैं, तो आपको उसका पूरा फल नहीं मिलता है। आइये जानते हैं क्या हैं वे गल्तियां...
घर में पूजा का स्थान सबसे पवित्र माना जाता है। यह स्थान हमेशा साफ़ सुथरा होना चाहिए, साथ ही पूजा के कमरे में अच्छी रोशनी होनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता आती है।
इतनी सारी जानकारी के बावजूद कई भारतीय पूजा के स्थान पर ऐसी बहुत सी गलतियां करते हैं जिससे घर में नकारात्मकता आती हैं।
आज यहां हम आपको ऐसे कई उदाहरण देंगे, जो आपको विचार करने पर मजबूर कर देंगे। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ परेशानियों के बारे में।

मृत दादा दादी या माता-पिता की फाटोग्राफ ना लगाएं
पूजा घर में मृत दादा दादी या माता-पिता की फाटोग्राफ रखने की। बहुत से घरों में यह चलन है कि वे अपने स्वर्गवासी रिश्तेदारों की तस्वीर पूजा घर में रख देते हैं। वे लोग यह सोच कर यह करते हैं कि वे इन्हे सम्मान दे रहें है, और देना भी चाहिए। लेकिन शास्त्रों के अनुसार किसी भी मरे हुए व्यक्ति की तस्वीर देवी देवताओं के साथ नहीं रखी जाती है। सनातन धर्म में पूजा के स्थान पर किसी मरे हुए व्यक्ति की तस्वीर रखने को गलत माना गया है।

क्या कहता है हिंदू धर्म
हिंदू धर्म में शरीर को नश्वर और आत्मा को अमर माना गया है। इसीलिए जब आप अपने पूवजों को सम्मान देते हैं या उनकी पूजा करते हैं तो यह आप उनकी आत्म की पूजा करते हैं। यही नहीं किसी नश्वर मनुष्य की तुलना भगवान से करना हिन्दू धर्म में गलत माना जाता है।

वास्तु दोष भी पैदा होता है
इसी के साथ किसी मृत व्यक्ति की तस्वीर पूजा घर में रखने से वास्तु दोष पैदा होता है। जिससे परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होने लगता है।

इससे पूजा में ध्यान नहीं लगता
पूजा का स्थान ऐसी जगह है जहाँ आप भगवान की पूजा करते हैं और ध्यान करते हैं। ऐसी जगह पर अपने प्रियजनों की तस्वीरें रखने से आप अपनी भावनाओं को अशांत कर देते हैं। प्रियजनों की तस्वीरें देखने से आप को दुःख होता है और आपका मन विचिलित। जिससे आप ध्यान और पूजा नहीं कर पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications