Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
Ahmedabad Plane Crash: क्रैश से पहले पायलट ने आखिरी समय पर किया था Mayday कॉल, जानें इसका मतलब
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 से दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बी787 विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स शामिल थे।
हादसे से ठीक पहले पायलट सुमित सुब्बरवाल ने एटीसी (Air Traffic Control) को एक इमरजेंसी 'Mayday' कॉल दी, जिसके कुछ सेकंड बाद ही विमान रडार से गायब हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब सवाल ये उठता है कि आखिर यह 'Mayday' कॉल होती क्या है, और पायलट ने इसका इस्तेमाल क्यों किया?

क्या होती है 'Mayday' कॉल?
'Mayday' कॉल एक इंटरनेशनल इमरजेंसी रेडियो सिग्नल है, जिसका इस्तेमाल किसी विमान या जहाज का पायलट तब करता है जब वह गंभीर संकट में होता है और जान-माल का खतरा मंडरा रहा होता है। इस कॉल के जरिए पायलट नजदीकी ATC और अन्य विमानों को सूचित करता है कि उसे तुरंत सहायता चाहिए। इस संदेश को प्लेन के रेडियो पर तीन बार दोहराया जाता है - "Mayday, Mayday, Mayday", ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह असली इमरजेंसी है और कोई मज़ाक या भ्रम नहीं।
Mayday शब्द की उत्पत्ति
'Mayday' शब्द की शुरुआत 1920 के दशक में ब्रिटेन के Croydon Airport पर हुई थी। रेडियो ऑफिसर Frederick Stanley Mockford ने इसे फ्रेंच शब्द "m'aider" से लिया था, जिसका मतलब होता है - "मेरी मदद कीजिए" (Help me)। यह शब्द चुना गया क्योंकि इंग्लिश और फ्रेंच दोनों में इसे आसानी से समझा जा सके। 1923 में यह शब्द अंतरराष्ट्रीय रेडियो संचार प्रणाली में शामिल हो गया और 1927 में इसे औपचारिक रूप से Morse "SOS" के साथ अपनाया गया।
पैन-पैन (Pan-Pan) और मेडे (Mayday) कॉल में फर्क
जब स्थिति गंभीर होती है लेकिन जान का तत्काल खतरा नहीं होता, तब पायलट Pan-Pan कॉल करता है। यह कॉल भी इमरजेंसी की श्रेणी में आती है लेकिन Mayday से कम गंभीर मानी जाती है। उदाहरण के लिए, अगर विमान में तकनीकी खराबी है लेकिन वह कंट्रोल में है, तो Pan-Pan कॉल दी जाती है। वहीं Mayday कॉल का इस्तेमाल तभी होता है जब विमान को तुरंत बचाव की आवश्यकता हो।
अहमदाबाद हादसे में Mayday कॉल क्यों दी गई?
एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने टेक-ऑफ करते ही तकनीकी संकट का सामना किया। पायलट ने उड़ान भरते ही Mayday कॉल देकर यह स्पष्ट किया कि विमान किसी बेहद गंभीर स्थिति में है। कॉल के तुरंत बाद एटीसी ने प्रोटोकॉल के तहत आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दीं, लेकिन विमान का संपर्क टूट चुका था और कुछ ही सेकंड बाद वह क्रैश हो गया। Mayday कॉल किसी भी विमान हादसे में क्रू द्वारा भेजा गया अंतिम अलर्ट होता है। इसके जरिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाता है और फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सिक्योरिटी टीमें तैयार हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
