Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
Badrinath-Kedarnath में गैर-हिंदुओं की 'नो एंट्री', मंदिर समिति ने सभी मंदिरों के लिए जारी किया फरमान
Non Hindus Entry Ban In Kedarnath Badrinath: देवभूमि उत्तराखंड के गौरव और करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर की मर्यादा, शुद्धता और सनातन परंपराओं की रक्षा का हवाला देते हुए समिति ने यह नो एंट्री का फरमान जारी किया है।
इस फैसले के बाद अब केवल सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालु ही मंदिर परिसर के भीतर प्रवेश कर सकेंगे। आइए जानते हैं क्या है यह नया नियम और इसके पीछे की असली वजह।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने लिया बड़ा फैसला
उत्तराखंड की देवभूमि में मंदिरों की मर्यादा और सांस्कृतिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखने के लिए श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने एक ऐतिहासिक निर्णय की तैयारी कर ली है। हरिद्वार के बाद अब देश के प्रमुख धामों में भी प्रवेश के नियम कड़े होने जा रहे हैं। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि श्री बद्रीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में अब गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय को कानूनी अमलीजामा पहनाने के लिए मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में औपचारिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोपरि
अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जोर देकर कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा करना समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केदारखंड से लेकर मानसखंड तक की मंदिर श्रृंखलाओं में परंपरागत रूप से गैर-हिंदुओं का प्रवेश हमेशा से प्रतिबंधित रहा है। पूर्ववर्ती गैर-भाजपा सरकारों के दौरान इन परंपराओं का उल्लंघन होता रहा है। वर्तमान में इन परंपराओं का विधिवत पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
हरिद्वार के बाद अब धामों की बारी
गौरतलब है कि कुछ समय पहले हरिद्वार में कुंभ क्षेत्र और हर की पैड़ी पर भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने की मांग उठी थी, जिसके बाद वहां स्पष्ट बोर्ड भी लगा दिए गए थे। अब इसी तर्ज पर बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में भी नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा ताकि धामों की पवित्रता बनी रहे।
सरकार के कदमों का समर्थन और धार्मिक अस्मिता
बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने यूसीसी (UCC), कठोर नकल कानून और अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच की संस्तुति जैसे फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि इससे जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
देवभूमि की पवित्रता के लिए प्रभावी कदम
समिति का मानना है कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि की पवित्रता की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। जल्द ही मंदिरों के बाहर इस नए नियम के बोर्ड और दिशा-निर्देश देखे जा सकेंगे, जिससे सदियों पुरानी धार्मिक मान्यताओं का अनुपालन सुनिश्चित होगा।



Click it and Unblock the Notifications
