Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Viral Video: इलेक्ट्रिक गिटार पर राष्ट्रगान का ये अद्भुत वर्जन आपके रोंगटे खड़े कर देगा
अगर आप किसी भी भारतीय से ये सवाल करते हैं कि ऐसा कौन सा गाना है जिस को देश का हर नागरिक सम्मान के साथ गाता है तो उसके मुंह से बिना कुछ सोचे ही तपाक से निकलेता कि वो सिर्फ राष्ट्रगान है। जो सभी भारतीयों में सम्मान और गर्व पैदा करता है, सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। भारत के नॉर्थईस्ट स्टेट नागालैंड में चल रहे हॉर्नबिल फेस्टिवल के दौरान, राष्ट्रगान के एक अनोखे वर्जन से सभी को हैरान कर दिया है। नागालैंड के एक म्यूजिकल ग्रुप की गीतकार इमैनिला जमीर ने एक इलेक्ट्रिक गिटार पर जन गण मन बजाया, तो वहां पर मौजूद लोगो के गूज बम आ गये। उस वक्त वहां पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नागालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी व अन्य गणमान्य लोग सम्मान में खड़े थे।
मुख्यमंत्री के सलाहकार ने शेयर किया वीडियो
जमीर, जो नागालैंड स्थित बैंड द फैंटास्टिक कंपनी का हिस्सा है, तब से वायरल हो गई हैं क्योंकि इस कार्यक्रम के दौरान उसके परफॉर्मेंस को को लार्ज स्केल से ऑनलाइन ब्रॉडकास्ट किया जा रहा। नगालैंड के मुख्यमंत्री के सलाहकार अबू मेथा ने इलेक्ट्रिक गिटार पर राष्ट्रगान बजाते आर्टिस्ट इमैनला जमीर का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया।
मेथा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "नगालैंड में राष्ट्रगान धूम मचाने का तरीका.. जय हो।" जमीर द्वारा गाया गया राष्ट्रगान सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। एक यूजर ने लिखा, "#राष्ट्रगान का शानदार गायन !" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "टेलेंट..नागा महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं।" अन्य ने लिखा, "बिल्कुल आश्चर्यजनक प्रदर्शन।" "जस्ट ब्यूटीफुल।"

नागालैंड की महिला म्यूजिशियन ने 'जन गण मन' बजाया
नागालैंड की म्यूजिशियन ने हॉर्नबिल फेस्टिवल में अपने इलेक्ट्रिक गिटार पर 'जन गण मन' बजाया।
इस साल 15 अगस्त को, भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीलंका, अफगानिस्तान, म्यांमार और कैमरून के 12 माइग्रेंट सिंगर द्वारा गाया गया राष्ट्रगान वायरल हो गया था। इनक्रेडिबल परफॉर्मेंस की फॉरमेशन दो बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीत कलाकार रिकी केज ने की थी।

आनंद महिंद्रा ने भी ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
राष्ट्रगान बजाने वाली आर्टिस्ट इमैनला जमीर के प्रदर्शन का एक वीडियो बिजनेस मैग्नेट आनंद महिंद्रा ने भी ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा था, "ये क्लिप इस बात का प्रमाण है कि भारत कितना अतुल्य है। अलाइव कल्चर की अविश्वसनीय डाइवर्सिटी । #HornbillFestival इतना अनूठा है कि ये केवल ताकत से ताकत तक जा सकता है ...।

HornbillFestival क्या है ?
नागालैंड में 1 दिसंबर 2022 से शुरू HornbillFestival 10 दिवसीय वार्षिक उत्सव है, जिसमें लोक नृत्यों, पारंपरिक संगीत, पुराने आदिवासी अनुष्ठानों और स्वदेशी खेलों, स्थानीय व्यंजनों, हस्तशिल्प, कला के माध्यम से नागा जातीयता को प्रदर्शित किया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
