Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अपने जीवन में नकारात्मक लोगों को कैसे पहचानें
जिन लोगों के साथ आप समय बिताते हैं वो जाने-अनजाने में आपके जीवन पर बहुत बड़ा असर डालते हैं। कहीं न कहीं हम उनकी तरह बात करने, उनकी तरह बनने और वैसा ही करने की कोशिश अनजाने में करने लगते हैं, ये मानवीय प्रकृति है जिसे हर कोई करता है और इसे बदलना लगभग नामुमकिन है, क्योंकि संगत का असर दिमाग पर पड़ता है और दिमाग एक जटिल अंग है जिसे समझ पाना असंभव है।
हमारा मस्तिष्क उन चीजों को सीखने लगता है जो दूसरे करते हैं, इसीलिए अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि सही लोगों के साथ ही मित्रता रखनी चाहिए। अच्छी संगत, अच्छे दोस्तों और नेक लोगों के साथ रहना हमेशा अच्छा होता है। लेकिन कई बार हमें पता ही नहीं चलता है कि जो लोग हमारे साथ या आसपास हैं वो कितने बेकार और नकारात्मक सोच वाले हैं।
READ: दूसरों के 6 नकारात्मक व्यवहार जिनका प्रभाव अपनी ज़िन्दगी पर न पड़ने दें
ऐसे लोग विषैले सांप की तरह होते हैं जो कभी न कभी आपको भी नुकसान पहुंचाते ही हैं। इसलिए, बेहतर होगा कि ऐसे लोगों को पहचानें और उनसे दूरी बना लें। ऐसे लोग कभी किसी का भला नहीं कर सकते हैं। जानिए किस तरीके के लोग होते हैं जहरीले स्वभाव के:

दिल दुखाने वाले-
ऐसे लोग अपनी बातों या अपने कामों से आएं दिन किसी न किसी का दिल दुखाते रहते हैं। वे हमेशा कोशिश करेंगे कि वे आपको बहुत भला चाहते हैं लेकिन आपको निराश करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे लोगों को स्मार्टली हैंडल करना सीखें और उनसे भावनात्मक दूरी बना लें। वरना वो आपमें भी ऐसी आदत पनपा सकते हैं।

हमेशा परेशान रहना-
ऐसे लोग हमेशा परेशान रहते हैं। वो जीवन में कभी खुश नहीं रहते हैं। उन्हें जि़न्दगी में समस्या ही बनी रहती है। चाहें परिस्थितियां कितनी भी अच्छी क्यूं न हों, उन्हें हमेशा शिकायत और समस्या ही रहती है। समय रहते ऐसे लोगों से दूर हो जाएं, वरना वो दिन दूर नहीं जब आप भी जिन्दगी का रोना लेकर बैठ जाएंगे।

आपको हतोत्साहित करें-
जो लोग आपको किसी काम को करने के लिए प्रेरित नहीं करते हैं बल्कि हमेशा हतोत्साहित करते रहते हैं वो लोग टॉक्सिक होते हैं। ऐसे लोग जीवन में नकारात्मकता लेकर आते हैं। जितना संभव हो, ऐसे लोगों से दूर रहें।

दूसरों के बारे में हमेशा खराब बोलने वाले-
जहरीले स्वभाव वाले लोगों से आप जब भी बात करें, तो वे दूसरों के बारे में हमेशा खराब ही बोलेगें। इससे आपके नजरिए पर भी असर पड़ता है। इसलिए, अच्छा होगा कि ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें।

हमेशा पीडि़त की तरह दर्शाते हैं-
ऐसे लोग हमेशा ऐसे दर्शाते हैं कि वो बहुत दुखी हैं और उन पर ही दुनिया के सारे अत्याचार हुए हैं। ऐसे लोगों को अपना दुखड़ा रोने में बहुत मजा आता है। उन्हें लगता है सारे संकट उन पर ही हैं। ऐसे लोगों से बचकर रहें।

अपने दोषों को कभी नहीं देखते-
ऐसे लोग अपनी गल्तियों या अपने दोषों को कभी नहीं देखते हैं। उन्हें लगता है वे जो भी कर रहे हैं सब ठीक है और दूसरे गलत हैं। अपनी गलती देखने की बजाय वो दूसरों के दोष ढूंढते रहते हैं।

दुव्यसन हो-
आपके कुछ जानने वाले ऐसे होंगे, जिन्हें किसी न किसी प्रकार की गंदी लत होगी, जैसे- सोशल नेटवर्किंग साइट पर रहने की, टीवी की, खरीददारी करने या खुद को लेकर हमेशा ध्यान देने की। ऐसे लोगों की लत आसानी से नहीं जाती हैं और आप पर भी बुरा असर डालती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
