Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
दुनिया के एकमात्र इस नर गेंडे की सुरक्षा में 24/7 तैनात रहती है सेना
सूडान में दुनिया का जीवित एक मात्र व्हाइट राइनो की प्रजाति है जिसके संरक्षण के लिए सशस्त्र गार्डों को तैनात किया गया है।
दुनिया में कई चीजें ऐसी हैं जिनका अस्तित्व लगभग समाप्त होने की कगार पर हैं उनमें से ही एक व्हाइट राइनो की प्रजाति है जिसका संरक्षण इन दिनों सशस्त्र गार्डों के द्वारा किया जा रहा है।
कुछ समय पहले सोशल साइट्स पर इसकी तस्वीरों को डाला गया और देखते ही देखते ये वायरल हो गईं।
इन तस्वीरों को सबसे ज्यादा ट्वीटर पर लोकप्रियता मिली और इन सैनिकों के कार्य और उनकी जिम्मेदारियों को लोगों के द्वारा भरपूर सराहा गया, जिससे सैनिक भी अभिभूत हो उठे।

धरती में बचा है एकमात्र मेल राइनो
इस नर नॉर्दन व्हाइट राइनों को 2009 में दो अन्य मादा व्हाइट राइनों के साथ केन्या में सूडान का ओल पेजेटा वन्यजीव अभयारण्य में लाया गया था जो कि 90,000 एकड़ में फैला हुआ है। और ये अभयारण्य, 105 ब्लैक राइनो का घर है, इसके अलावा यहां 23 व्हाइट राइनो और पांच में से शेष बचे 3 व्हाइट राइनो भी हैं। इनमें से जिस राइनो की तस्वीर के बारे में हम बात कर रहे हैं वो दुनिया का एकमात्र राइनो है जो अपनी प्रजाति में शेष बचा है। इस वजह से इसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जाता है। Image Source

स्पर्म से मादा राइनों को गर्भाधारण करवाने की कोशिश
यह तस्वीर दिसम्बर 2013 में ली गई थी। ये दुनिया का एक मात्र जीवित नॉर्दन व्हाइट राइनों है तो अब इस प्रजाति की सारी उम्मीद इस राइनों पर ही टिकी है। अपने साथी के साथ संभोग करने के लिए इस नर सफेद गेंदे की उम्र ज्यादा हो चुकी है। इसलिए वैज्ञानिक इसके स्पर्म से दूसरी मादा राइनों को गर्भाधारण करवाने की कोशिश कर रहे है। Image Source

50 मिलियन से धरती पर रहा अस्तित्व
इस राइनो की सुरक्षा में काफी खर्च होता है और अभी भी इसके लिए धनराशि का आवश्यकता पूरी नहीं हुई है। अगर आप जानकारी पर गौर करें तो इस राइनो की प्रजाति पिछले 50 मिलियन वर्षों से धरती पर थी लेकिन अब कई कारणों के चलते ये समाप्ति पर आ चुके हैं। image source

40 रेजर्स की ड्यूटी
इसकी सुरक्षा में लगभग 40 हथियार लैस रेजर्स की ड्यूटी लगाई जाती है जिनके पास हर समय लेटेस्ट हथियार रहते हैं। इस जानवर का शिकार होने का खतरा, इस समय सबसे ज्यादा है। Image Source

2 फीमेल और एक मेल व्हाइट राइनों है जीवित
बाकी अभयारण्य की सुरक्षा भी मुस्तैदी से की जाती है ताकि कहीं से कोई भी चूक न होने पाएं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 1960 में 2000 से अधिक नॉर्दन व्हाइट राइनो थे जो इतने कम समय में ही लुप्त होने की कगार पर आ गए हैं। वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड पर गौर करें तो 1980 तक आते-आते मात्र 15 राइनो ही इस प्रजाति के रह गए थे। फिलहाल धरती में 3 व्हाइट राइनों ही जीवित है जिसमें से एक मेल और दो फिमेल है। image source



Click it and Unblock the Notifications
