Latest Updates
-
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण
क्या आपने देखा है दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ फार्म की ये तस्वीरें
लोग ऐसा कुछ भी पहनना पसंद करते हैं जिसमें शुद्ध चमड़ा हो! यह शानदार उत्पादों को बनाने के लिए प्रयोग किए गए जानवर की त्वचा के आधार पर तय होता जाता है, और महंगा होने पर एक फैशन स्टेटमेंट बन जाता है!
पशु फार्मों और वधशालाओं के चित्र काफ़ी विचलित करने वाले हैं। इससे चमड़ा बनाने के लिए जानवरों और सरीसृपों के दर्द का पता चलता है । यहाँ पर दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ फार्म के कुछ विचलित करने वाले चित्र प्रस्तुत हैं जो वधशालाओं से लैस हैं...
इस जगह के बारे में और अधिक जानने के लिए पढ़ना जारी रखें!
यह केवल फार्म नहीं है! पूरे थाईलैंड में 1000 से अधिक पशु फार्म हैं, जहाँ लगभग 12 लाख मगरमच्छ इन फार्मों में रखे जाते हैं। इनमें से अधिकांश फार्मों में वधशालाएँ संलग्न हैं जो उनके सफल व्यवसाय में मददगार होते हैं।

श्री अयुथाया फार्म... श्री अयुथाया सबसे बड़े फार्मों में से एक है, जहाँ के मालिक विचियन रुएंगनेट ने बताया, "हम एक सम्पूर्ण फार्म के मालिक हैं, जहाँ लोगों के लिए रोजगार पैदा होते हैं, देश के लिए आय सृजित होती है"। अनुमान है कि 150,000 से अधिक मगरमच्छ उनके फार्म में रहते हैं।

ये फार्म अच्छी तरह से सुसज्जित हैं! इन फार्मों में से अधिकांश में इन सरीसृपों को पालने से लेकर वध करने तक का सब काम होता है और यहाँ तक कि इनके उत्पादों के शोधन और निर्यात का भी काम होता है। मगरमच्छ के चमड़े के उत्पादों में बहुत विविधताएं हैं और बर्ककिन-शैली का हैंडबैग, इसके प्रसिद्ध उत्पादों में से एक है, जो बेहद महँगा होता है!
फार्मों को वध करने के लिए लाइसेंस प्राप्त होते हैं! इन फार्मों में से ज्यादातर कन्वेंशन ऑन इंटरनैशनल ट्रेड इन इंडेन्जर्ड स्पीशीज़ ऑफ वाइल्ड फॉना ऐण्ड फ्लोरा (सीआईटीईएस) के साथ पंजीकृत हैं। यह इन्हें सियाम की मीठे जल की मगरमच्छ की लुप्तप्राय प्रजातियों से निर्मित उत्पादों को कानूनी रूप से निर्यात करने इज़ाजत देता है, जिसके अंतर्गत सबसे बड़े खरीदार के रूप में चीन शामिल है।

लोग इन फार्मों पर जा सकते हैं! दुनिया भर से लोग इन बड़े फार्मों में आते हैं, जहाँ सरीसृप शो के द्वारा दर्शकों का मनोरंजन किया जाता है। इसके अलावा, पर्यटक मगरमच्छों को भोजन भी खिला सकते हैं। वे विशाल सरीसृपों को धूप में गर्माहट लेते और आराम करते भी देख सकते हैं।

मगरमच्छों का सब कुछ इस्तेमाल होता है! ऐसा कहा जाता है कि मगरमच्छ का माँस 300 बाहट प्रति किलो तक बेचा जाता है! इसका केवल माँस ही उपयोगी नहीं है, बल्कि इसके पित्त और रक्त की भी गोलियाँ बनती हैं, क्योंकि यह माना जाता है कि इन गोलियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी अत्यधिक लाभ हैं!
मगरमच्छों को अच्छी तरह से खिलाया जाता है, क्योंकि उन्हें मुर्गी के सिर वाले हिस्से का स्वाद पसंद आता है जिसे उन्हें अकसर खिलाया जाता है। यह सबसे आम दृश्यों में से एक होता है, क्योंकि अधिकारी इसके सभी उत्पादों के लिए सबसे तंदरुस्त मगरमच्छों का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर सकते हैं। चाहे वह माँस हो, त्वचा हो या खून ही क्यों न हो, यह बहुत लाभकारी है और हर हिस्सा बिक जाता है!
नए शिशु मगरमच्छ! मगरमच्छ के अंडों की अच्छी तरह से देखभाल की जाती हैं और कर्मचारी मगरमच्छ उनके खोलों से साफ तरीके से बाहर निकलने में भी मदद करते हैं। लेकिन अंत में, हम यह कह सकते हैं कि मगरमच्छों को स्वयं के लाभ के लिए खिलाना वास्तव में स्वार्थी और अमानवीय है!
चमड़े के बनाये गये उत्पाद... पर्यटकों को मगरमच्छ की सूखी त्वचा और रंगी हुई चमड़े की जैकेट, पर्स और पूरी दुनिया में लोकप्रिय प्रसिद्ध बैग खरीदते हैं, जो सरीसृपों की त्वचा के बने होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
