Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ये क्या? महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपनी ही सहेली से रचाई शादी
कुछ दिनों पहले ही इस खबर को मीडिया में उछाला गया और ये किस्सा सभी के सामने पेश किया गया। जिसको लेकर मनजीत ख़ासी नाराज हैं कि ये उनकी निजता में दखल है।
भारत में समान-सेक्स में शादी करना आज भी लोगों के द्वारा स्वीकार्य नहीं है। ऐसे में पंजाब की एक महिला पुलिस कर्मी ने बोल्ड कदम उठाते हुए इस तरह की शादी की और इसमें उसके परिवारीजनों ने उसका साथ दिया।
जी हां, पंजाब पुलिस सहायक निरीक्षक मनजीत कौर संधू (44 वर्ष) ने शहर में ही शनिवार को अपनी 27 वर्षीय समलैंगिक साथी के साथ विवाह गठबंधन किया।
कुछ दिनों पहले ही इस खबर को मीडिया में उछाला गया और ये किस्सा सभी के सामने पेश किया गया। जिसको लेकर मनजीत ख़ासी नाराज हैं कि ये उनकी निजता में दखल है।

जब बात आई सेक्स परिवर्तन की
मंजीत से पूछे जाने पर उनहोंने कहा कि मैं कोई पुलिस अधिकारी नहीं हूँ और न ही मैंने अपना सेक्स परिवर्तन करवाया है।

मंजीत मीडिया पर हुई नाराज़
मीडिया में जो कुछ भी मेरे बारे में कहा जा रहा है उसकी मैं निंदा करती हूँ क्योंकि ये किसी की निजता में दखल है। मरे परिवारीजन इसमें मेरे साथ है और वो इस विवाह समारोह में मौजूद भी थे।

दोंनो ने मंदिर में की शादी
आपको बता दें कि इस दम्पती ने पूरे हिंदू रीति-रिवाज से एक मंदिर में शादी की, जो कि उनके शहर में ही हुई।

शादी के बाद हुआ रिसेप्शन
शादी के बाद, इन दोनों ने एक रिसेप्शन रखा जिसमें सभी परिवारीजनों और मित्रों को आमंत्रित किया और सभी लोग उसमें श़रीक हुए।

लाल पगड़ी और रथ पर सवार मनजीत
मनजीत पिछले 16 सालों से काम कर रही हैं और अब वो अपनी पत्नी को अपने घर में ससम्मान से लाईं। इस अवसर पर उन्होंने लाल पगड़ी पहनी हुई थी और रथ पर सवार थी। इन दोनों की शादी की तस्वीर मीडिया पर जोरों से वायरल हुई और लोगों की इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया थी।

समलैंगिक विवाह एक आपराधिक कृत्य
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, समलैंगिक विवाह एक आपराधिक कृत्य है। समलैंगिक यौन गतिविधियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 के अंतर्गत दंडनीय माना जाता है। इसे कोर्ट के द्वारा प्रकृति के खिलाफ माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
