Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भारत के इस अनोखे मंदिर में होती है मुस्लिम महिला की पूजा...
पूजा का घर और धार्मिक गतिविधियों के ढांचे के रूप में हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा दुनिया में एक विशेष स्थान का निर्माण किया गया है जिसे हम मंदिर कहते है। भारत में मंदिर अपने आप में विशिष्ट महत्व रखते है जो कि सामान्यतः राजाओं, योद्धाओं और महान लोगों द्वारा बनाए गए है। हालांकि विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ, भगवान के लिए लोगों की आस्था और विश्वास भिन्न हो सकते है। अपने अहंकार को दरकिनार रखते हुए, हिन्दू अपने समुदाय के विकास के बाद से ही मंदिर में पूजा करते आ रहे है। ऐसे में हिन्दूओं के लिए मंदिर एक इमारत या बुनियादी ढांचे से कहीं अधिक है।
यूं तो भारत में कई मंदिर है लेकिन इनमें एक अनूठा मंदिर ऐसा भी है जहां मंदिर में एक मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है। जो कि वाकई में सभी के लिए हैरत की बात है।

इस मंदिर में मुस्लिम महिला की होती है पूजा
गुजरात के छोटे से गांव झूलासन में स्थिति ये मंदिर अपनी इस असामान्य विशेषता के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में डोला नामक एक मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है और स्थानीय लोग इसे भगवान के रूप में मानते है। इससे जुड़ी कहानी 250 साल पहले की है जब कुछ उग्र लोगों ने झूलासन गांव पर हमला किया था। तब इस डोला नामक मुस्लिम महिला ने इन बदमाशों का बहादुरी के साथ मुकाबला किया। हालांकि वो इन बदमाशों के आगे ज्यादा टिक नहीं पाई और इस लड़ाई में मारी गई।

महिला का शरीर बन गया था फूल
प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि मृत्यु के बाद महिला का शरीर तुरंत फूल में तब्दील हो गया। जिसके बाद इस निडर महिला को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय लोगों ने उस स्थान पर मंदिर का निर्माण करवाया, जहां डोला ने अंतिम सांस ली थी। तब से डोला माता की हर किसी के द्वारा पूजी जाने लगी और साथ ही कई लोग खासकर इस मुस्लिम महिला की पूजा करने के लिए इस गांव में आते है।

मंदिर में नहीं है कोई मूर्ति
हालांकि मंदिर के अंदर डोला माता की कोई मूर्ति नहीं है, बल्कि आपको वहां साड़ी में लिपटा एक पत्थर नजर आएगा। इसके अलावा, गुजरात के इस छोटे से गांव को पहली महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के मूल गांव के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर ने उस वक्त अधिक प्रसिद्धि प्राप्त की जब सुनिता अपने पिता के साथ डोला माता देवी मंदिर के दर्शन करने आई। यहां कई लोग डोला माता से आशीर्वाद प्राप्त करने आते है क्यूंकि उनकी मान्यता है कि डोला माता उनकी इच्छाओं को पूरी करेगी।

250 साल पुराना है ये मंदिर
दिलचस्प बात ये है कि डोला माता मंदिर 250 साल पुराना है और इसकी सार-संभाल बीजेपी नेता द्वारा की जाती है, जो कि इस मंदिर में पूजा करने आता है। वहीं एक और हैरत की बात ये भी है कि इस झूलासन गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है। झूलासन गांव अहमदाबाद से 40 किमी दूर है। वैसे आपको इस प्रसिद्ध डोला मंदिर तक ले जाने के लिए बस और कैब की सुविधा उपलब्ध है।



Click it and Unblock the Notifications
