Latest Updates
-
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह
क्या आप जानते हैं रूपए पर गाँधी जी की ये फोटो कहां से आई?
क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय करेंसी में गांधी जी की ही तस्वीर क्यूँ बनी होती है? इसके पीछे पूरा इतिहास है और हम आपको बताएँगे कि क्यूँ हर नोट में गांधीजी की तस्वीर बनी होती है।
यह बात तय है कि अब आप यह सोचने के लिए मजबूर हो जायेंगे कि वह फोटो कहाँ से आई? हमें इतना बेहतरीन शॉट सही समय और सही उद्देश्य के लिए कैसे मिला?

नीचे चेक करें कि गांधीजी की यह तस्वीर ही सारे नोट पर क्यूँ इस्तमाल की जाती है।

वास्तविक तस्वीर...
यह फोटो 1946 में एक गुमनाम फोटोग्राफर द्वारा ली गयी थी। ऐसा मना जाता है कि यह फोटो 1946 में तब ली गयी थी जब महात्मा गाँधी और लार्ड पैथिक- लॉरेंस एक दूसरे से कोलकाता के वाइसराय हाउस में मिले थे। ऐसा कहा जाता है कि उस समय पैथिक- लॉरेंस ब्रिटिश सेक्रेटरी हुआ करते थे।
Image Source

तस्वीर के बारे में और...
यह तस्वीर भूतपूर्व वाइसराय के घर पर 1946 में ली गयी थी जिसे राष्ट्रपति भवन भी कहते हैं। गांधीजी की इस तस्वीर को बाद में पोट्रेट साइज़ में हर करेंसी नोट पर इस्तमाल किया गया।
Image Source

मिरर इमेज का इस्तमाल...
वास्तविक तस्वीर की मिरर इमेज को बैंक नोट पर इस्तमाल किया गया। 1987 में जब पहली बार 500 रूपये का नोट आया तो गाँधी की तस्वीर का वॉटरमार्क उनपर मौजूद था।

नोट को 1996 में बदला गया
गांधीजी की तस्वीर वाले नोट 1996 से अस्तित्व में आये। उससे पहले नोट पर अशोक स्तम्भ बने होते थे। आरबीआई ने बदलाव करने का विचार किया और 5 से लेकर 1000 तक के सारे नोट पर गाँधी की इसी तस्वीर को इस्तमाल किया गया।
तब से लेकर आजतक, गाँधी की तस्वीर हर भारतीय करेंसी नोट पर इस्तमाल की जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications