Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
जन्म के समय 6.8 किलो वजन था इस बच्ची का जानते है इसके बारे में
ऑस्ट्रेलिया की इस महिला ने एक 6.8 किलो को सामान्य प्रसव के जरिए जन्म दिया। इस बच्ची अपने वजन को लेकर सुर्खियों में है आइए जानते है इस महिला और बच्ची के बारे में।
डॉक्टर ने इन्हें बताया कि इनके गर्भ में पलने वाली संतान साधारण वजन वाला नहीं है। लेकिन इस महिला को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इनके गर्भ से 6.8 किलो वजन वाली बच्ची का जन्म होगा। आपको सुनकर ये आश्चर्य लगा होगा कि ये चमत्कार कैसे हुआ। आपको सुनकर और भी ज्यादा होगा कि इस बच्ची का जन्म सीजेरियन न होकर सामान्य और प्राकृति प्रसव ही हुआ है।
जन्म से पहले जब नियमित परीक्षण के लिए यह महिला अपने डॉक्टर के पास आईं तो डॉक्टर ने उनहें इस बात की जानकारी दे दी थी। लेकिन खुद डॉक्टर को भी नहीं मालूम था कि इस बच्चे का वजन 6.8 किलो होगा।

इस महिला का नाम नाताशिया है जो कि ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है। आपको बता दें कि पाउंड के हिसाब से इस बच्ची का वजन 14.9 पाउंड है। इन दिनों ये मां बेहद सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में अन्य बातें:

इतनी मोटी होगी ये अंदाजा न था -
इस मां का कहना है कि मुझे पहले से तीन बच्चे हैं। जब ये संतान गर्भ में आई तो डॉक्टर ने इसके बढ़े हुए वजन के बारे में बताया। मैं खुश हो गई थी, क्योंकि मुझे एक प्यारा और मोटा सा गोलू-मोलू बच्चा चाहिए था। लेकिन इसका वजन इतना होगा, इस बात का बिलकुल अंदाजा न था।
40 सप्ताह में - इस बच्ची का जन्म, 40वें सप्ताह और 5वें दिन में हो गया था। ये विक्टोरिया की सबसे वजनी बच्ची है।

बिना ऑपरेशन के पैदा हुई - इस बच्ची का जन्म बिना एपिड्यूलर के किया गया। सिर्फ इस दौरान मां को दर्द से राहत दिलाने के लिए हंसाने वाली गैस (नाइट्रस ऑक्साइड) को छोड़ा गया।

मां का कहना... - मुझे जब बताया गया कि बेटी का वजन इतना है तो मुझे आश्चर्य हुआ कि ये कैसे हो गया। मुझे ज्यादा दर्द भी नहीं हुआ और ये सामान्य प्रसव की तरह ही था।

दर्द सहन करने का मंत्र - जब उनसे पूछा गया कि आपको दर्द क्यूँ नहीं महसूस हुआ तो उन्होंने बताया कि दर्द से मुक्ति पाने के लिए सकारात्मक सोच होना बेहद जरूरी है। इस वजह से मुझे दर्द का एहसास बहुत नहीं हुआ। साथ ही मुझ पर वो गैस भी काम कर रही थी।
आप इस वीडियो को भी देखें जिसमें इस दम्पत्ति के साथ इस बच्ची की तस्वीर भी दी गई है।



Click it and Unblock the Notifications
