Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पब्लिक टॉयलेट के दरवाज़ों में क्यों होता है बीच में स्पेस
पेशाब आना एक आम क्रिया है। इस पर किसी भी इंसान का कोई बस नहीं है। सड़क पर शॉपिंग कर रहे हों या किसी जरूरी काम से बाहर निकले हों, पेशाब कभी भी आ जाता है। ऐसे में सुलभ शौचालय ही काम आते हैं। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि सुलभ शौचालय के दरवाज़ों के बीच में थोड़ा गैप क्यों दिया जाता है? सुलभ शौचायल के दरवाज़ों में इस गैप के पीछे एक कारण है।

गार्डन के बाद पब्लिक टॉयलेट दूसरी ऐसी जगह है जहां पर कपल्स आसानी से इंटिमेट हो सकते हैं। पब्लिक टॉयलेट में ऐसे दरवाज़ें इस तरह की घटनाओं से बचाते हैं। पब्लिक टॉयलेट में सेक्स के अलावा और भी कई तरह की गलत गतिविधियां होती हैं जैसे कि ड्रग लेना, शराब पीना आदि। दरवाजों में नीचे स्पेस इसलिए दिया जाता है ताकि पब्लिक टॉयलेट में ऐसी किसी घटना से बचा जा सके।

बच्चे बड़े शैतान होते हैं और हर जगह कभी भी मुसीबत खड़ी कर देते हैं। अगर आपका बच्चा गलती से या अपनी शैतानी से कभी पब्लिक टॉयलेट में बंद हो जाता है तो दरवाज़े में छोड़े गए उस स्पेस से आप उसकी खैरियत की जानकारी ले सकते हैं या फिर दरवाज़ा लॉक होने पर बच्चे नीचे से बाहर निकलकर भी आ सकते हैं। अगर कोई दरवाज़ा बंद होने पर पब्लिक टॉयलेट में बेहोश हो जाता है तो उसे दरवाज़े के उस स्पेस से आसानी से बचाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
