Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बिना वजाइना के पैदा हुई थी ये लड़की, डॉक्टर्स ने मछली की स्किन से बनाया वजाइना
टेक्नोलॉजी के इस दौर में कुछ भी असम्भव सा नहीं है, पिछले कुछ सालों में विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि हर असम्भव चीज भी सम्भव हो चुकी है। खासकर सर्जरी के क्षेत्र में आए दिन नए नए अविष्कारों और सर्जरी के बारे में सुनने को मिल जाता है। हाल ही ऐसा ही एक करिश्मा देखने को मिला है, जहां डॉक्टर्स ने बिना वजाइना के पैदा हुई लड़की का ऑपरेशन कर मछली की स्किन से वजाइना बनाकर उसे एक नया जीवन दिया। सुनकर अचरज में पड़ गए न लेकिन ऐसा ही एक अनोखा ऑपरेशन हुआ है ब्राजील में।
जहां 23 साल की Jucilene Marinho बिना वजाइना के पैदा हुई थी, डॉक्टर्स ने इस अनोखे ऑपरेशन से बिना वजाइना के पैदा हुई लड़की का ऑपरेशन कर मछली की स्किन से बनी वजाइना बनाई और इतिहास रच दिया, आइए जानते है इस अनोखी सर्जरी के बारे में।

नहीं हुई कोई समस्या
ब्राजील की 23 साल की Jucilene Marinho जिसका मछली की स्किन से नया वजाइना कैनाल बनाया गया है। वो बचपन से बिना वजाइना के ही पैदा हुई थी। वजाइना नहीं होने की वजह से वो अक्सर डिप्रेशन से घिरी हुई रहती थी। सर्जरी के बाद Marinho को तीन हफ्ते के लिए हॉस्पिटल में रहना पड़ा था। उन्होनें बताया कि सर्जरी के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और ये सब उनके लिए आसान था।
तिलापिया मछली की स्किन से हुई सर्जरी
Jucilene Marinho के वजाइना सर्जरी के लिए तिलापिया मछली की स्किन ही यूज करने के बारे में सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने बताया "इस मछली की इंसान की स्किन से मिलकर स्टेम सेल का काम करने लगती है. उसके बाद कुछ रिएक्शन कर इस मछली की स्किन, इंसानी स्किन के साथ मिलकर सेल्युलर टिश्यू बनाने का काम करती है। यही कारण की डॉक्टरों ने इस स्किन का उपयोग वजाइना को बनाने के लिए किया। जिस मछली की स्किन से उनकी सर्जरी की गई थी उसे कई बार लैब में टेस्ट किया गया था और अच्छे से केमीकल्स से साफ किया गया था। जिससे उस स्किन के बैक्टेरिया मर जाएं।
पहला वलाइनल कैनेल सर्जरी
Marinho शायद दुनिया की पहली ऐसी महिला हैं जिनका वलाइनल केनेल बनाया गया है। डॉक्टर ने बताया कि फिश सर्जरी आसान होती है। इससे सर्जरी करवाने वाले को किसी तरह का दर्द भी नहीं होता है। साथ ही इससे ना किसी तरह के निशान या इंफेक्शन की प्रॉब्लम भी नहीं होती है।
पैदा कर सकती है बच्चें
आपको जानकर हैरानी होगी कि ये ऑपरेशन हाल ही में नहीं बल्कि एक साल पहले हुआ था लेकिन इस खबर को जब तक बाहर नहीं आने दिया तब तक ऑपरेशन सफल न हो। हालांकि अब ऑपरेशन की सफलता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जुसिलाइन इस ऑपरेशन से खुश है और अपनी सामान्य जिंदगी जी रही है। अपनी बीमारी के चलते जुसिलाइन सालों तक डिप्रेशन में रहीं। उन्होंने कहा, मैं हमेशा ये सोचकर परेशान रहती थी कि मैं कभी बच्चे पैदा नहीं कर पाऊंगी। मुझे बच्चे बेहद पसंद हैं। पर अब ये संभव है। वो अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध भी बना सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
