Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्यों, इस मॉडल के जांघों के स्ट्रेच मार्क्स की तस्वीर हो रही है वायरल?
मॉडलिंग जगत में एक मॉडल का शरीर ही आकर्षण का केंद्र होने के साथ ही उसके लिए सबसे बड़ा कीमती आभूषण होता है। सुंदर दिखने की होड़ में मॉडल कई तरह के कॉस्टमेटिक प्रॉडक्ट का सहारा लते है। अगर मॉडल के चेहरे पर एक खरोंच भी आ जाए तो उसे सुंदर दिखाने के लिए फोटोशूट से छुपा दिया जाता है। लेकिन सोशल मीडिया में इन दिनों एक मॉडल की फोटो आग की तरह वायरल हो रही है।
इस मॉडल ने बॉडीसूट पहनकर फोटोशूट करवाया है। वैसे ये फोटो तो देखने में बहुत ही सामान्य सी लग रही है लेकिन जो चीज लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। वो है उस मॉडल के जांघों पर दिख रहे स्ट्रेच मार्क्स।

जी हां जिस कम्पनी के लिए इस मॉडल ने फोटोशूट कराया है। उस फैशन ब्रांड ने बिना फोटो को एडिट किए महिलाओं में आत्मविश्वास को बरकरार रखने के लिए मॉडल की बिना एडिट की हुई स्ट्रेच मार्क्स के साथ फोटो पब्लिश की है।
लोगों ने की जमकर तारीफ
बोहो नामक फैशन ब्रांड ने स्ट्रेच मार्क्स के साथ मॉडल की फोटो कैप्शन "This is what girl power is all about'. (यहीं जिसे नारी शक्ति कहा जाता है।) के साथ पोस्ट की थी। फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट होते ही सोशल मीडिया में वायरल होने लगी। जिसे देखते ही देखते हजारों महिलाओं ने न सिर्फ शेयर की बल्कि सोशल मीडिया में कम्पनी के इस साहसिक कदम की चहुं ओर तारीफ होने लगी।
आने लगे पॉजीटिव रिएक्शन
फोटो के शेयर होते ही पूरी दुनिया में लोगों ने ब्रांड की खुलकर तारीफ की। लोगों ने कहा कि Boohoo जैसे इतने बड़े ब्रैंड ने मॉडल के स्ट्रेच मार्क्स को फोटोशॉप कर हटाया नहीं। एक यूजर्स ने तो कहा कि 'कम्पनी के इस तरह के कदम को स्टैंडिंग ओवेशन दिया जाना चाहिए जिन्होंने एक महिला की असल तस्वीर को सामने दिखाया।'
जगेगा आत्मविश्वास
दरअसल बोहो के इस एड शूट के बाद कई महिलाओं में आत्मविश्वास विकसित होगा खासकर जो स्ट्रेच मार्क्स को खूबसूरती पर दाग मानती है। वजन बढ़ने और कम होने के वजह और प्रेगनेंसी के बाद कई महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स की वजह से परेशान रहती है। स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए न जाने कैसे-कैसे ट्रीटमेंट से गुजरती है। लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद महिलाएं इस समस्या को अब अपनी कमी नहीं इसे खूबसूरती से जोड़कर देखेंगी।
पहले भी हुआ था ऐसा एक एक्पैरिमेंट
इससे पहले महिलाओं के कपड़े बेचने वाली Missguided कंपनी ने भी मॉडल के लुक्स परफेक्ट होने चाहिए। इस सोच को बदलते हुए ऐसी छह मॉडल्स को चुना था, जिन्होंने अपनी स्किन प्रॉब्लम को अपनी खूबसूरती और व्यक्तित्व पर हावी नहीं होने दिया था।



Click it and Unblock the Notifications
