Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच हुई अनोखी शादी, 6 किलोमीटर चलकर दूल्हा शादी करने पहुंचा

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बीच एक फौजी दूल्हा 6 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी शादी के मंडप तक पहुंचा। उत्तराखंड में इन दिनों भारी बर्फबारी के कारण रास्ते जाम हैं। जिसका असर सामान्य जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसा ही मामला सामने आया जब भारी बर्फबारी के बीच दूल्हा समेत 25 लोग ट्रेकिंग करते हुए शादी करने पहुंचे।
त्रियुगीनारायण गांव से शुक्रवार को मक्कू मठ के लिए फौजी रजनीश कुर्मांचली की बारात निकाली गई। जिसमें 80 लोग शामिल हुए थे। बर्फबारी के कारण रास्ते जाम हो गए और बारात में इस जाम में फंस गई।

25 बारातियों के साथ पहुंचा दूल्हा
शादी की रस्मों को तय समय पर कराने के लिए भारी बर्फबारी के बीच दूल्हा समेत 25 लोगों ने पैदल यात्रा शुरू की। बारातियों में परिवार के केवल वही लोग शामिल थे जिनका अनुष्ठान या शादी की रस्मों में पहुंचना जरूरी था। इस बारात में भले ही बैंड बाजा नहीं था लेकिन बारातियों के लिए यह एक खुशनुमा लम्हे से कम भी नहीं था।

दुल्हन भी विदाई के बाद पैदल निकली
बता दें कि शादी में दूल्हा रजनीश और दुल्हन शिक्षा ने मक्कूमठ में सात फेरे भी बर्फबारी में ही लिए। शादी की रस्में होने के बाद विदाई के समय लड़की भी पीछे नहीं हटी और अपने जीवन साथी के साथ शिक्षा ने भी पैदल ही अपने मायके से विदाई ली।
पहले भी हो चुकी है ऐसी अनोखी शादी
दूल्हे के भाई ने बताया, 2002 में भी ऐसी एक अनोखी शादी हो चुकी है। लेकिन दोनों शादियों में एक ही समानता दोनों शादियों में दूल्हे सेना के जवान थे। दूल्हें के भाई ने बताया कि शादी के मंडप तक पहुंचने पर किसी भी चीज की तकलीफ नहीं हुई।



Click it and Unblock the Notifications