Latest Updates
-
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ क्यों किया जाता है? जानें इसका महत्व -
Bigg Boss 20: कौन हैं नकुल ढुल? वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बिग बॉस ने आधी रात को शो से क्यों निकाला बाहर
इस पाकिस्तानी शख्स ने घर में पाल रखा है शेर, बिना जंजीर ही बेडरुम में सोता है साथ
घरों में कुत्ते-बिल्ली जैसे जानवरों को पालतू बनाकर रखना बेहद ही आम बात है, लेकिन पाकिस्तान के मुल्तान में रहने वाले जुल्कैफ चौधरी (33) ने शेर को पालतू बनाकर घर में रखा है। वे उसका ख्याल एक बच्चें की तरह रखते हैं और रोज उसे लेकर मार्निंग वॉक पर जाते हैं और उसी के साथ सोते भी हैं।
जुल्कैफ के परिवार को भी इस शेर से कोई परेशानी नहीं है। यहां तक कि जुल्कैफ का दो साल का बेटा भी शेर के साथ बड़े प्यार से खेलता है। जुल्फैक ने शेर को 'बब्बर' का नाम दिया है। वह उसे कभी जंजीर से नहीं बांधते हैं। उसे उन्होंने अपने घर पर पालतू कुत्तें की तरह ही फ्री रखा हुआ है जो आराम से पूरे घर में कहीं भी घूम-फिर सकता है।

बच्चें की तरह रखते हैं ध्यान
जुल्फैक का कहना है कि उन्होंने संबंधित अथॉरिटी से शेर को घर में रखने की अनुमति ले रखी है। हालांकि, वे यह नहीं बताते कि शेर उन्होंने कहां से खरीदा था। उन्होंने बताया कि जब बब्बर को लेकर आए थे, तब उसकी उम्र 2 महीने थी। पिछले 6 महीने से वह उनके साथ परिवार के एक सदस्य के तौर पर रह रहा है। उनका दावा है कि वह उसे अपने बच्चें की तरह मानते हैं।

बढ़ गया रुतबा
जुल्फैक का कहना है कि शेर के घर में आने के बाद वे दूर-दूर तक चर्चित हो गए हैं। आसपास रहने वाले लोग सेल्फी लेने के लिए उनके घर आते हैं। उनका कहना है कि बब्बर की देखभाल के लिए उन्हें किसी की सलाह की जरूरत नहीं पड़ती। वह अच्छी तरह से समझते हैं कि उसकी देखभाल कैसे करनी है। फिलहाल वे उसे ट्रेनिंग दे रहे हैं, ताकि उसे पालतू जानवर की तरह से रहना सिखा सकें।

पूरी सहूलियत का रखते हैं ध्यान
जुल्फैक बब्बर के पूरी सहूलियत और आराम का ध्यान रखते हैं। खाने से लेकर रहने तक का उसके पूरे बंदोबस्त पर खुद ध्यान रखते हैं। जुल्फैक ने 2 माह के बब्बर को करीब 3 लाख रुपए में खरीदा था, उसे पालने में हर महीने करीब 2 लाख रुपए तक खर्च करते हैं। उन्होंने बब्बर के रहने के लिए अलग से एक जगह तय कर रखी है। घर के एक हिस्से में उसके लिए बेडरूम बनाया है। इसमें एसी भी लगाया गया है।
जुल्फैक को हमेशा शेरों से लगाव रहा। वो बताते हैं कि बब्बर को घर में लाने से पहले उन्होंने घर में किसी को भी नहीं बताया था, उसे खरीदने के बाद ही उन्होंने घर वालों को इत्तला दी।



Click it and Unblock the Notifications
