Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
पाकिस्तान में रहता है GOT के टिरियन लेनिस्टर का हमशक्ल, कदकाठी से लेकर शक्ल भी है हूबहू
गेम ऑफ थ्रॉन्स (Game of Thrones) का आखिरी (आठवां ) सीजन 14 अप्रेल को रिलीज हो रहा है। ये फिक्शन सीरीज और इसके किरदार दुनियाभर में काफी मशहूर हैं। इसी में से एक पॉप्युलर किरदार है टिरियन लेनिस्टर (Tyrion Lennister) यानी पीटर डिंकलेज। टिरियन लेनिस्टर ने शो के पहले सीजन से ही दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली हैं। आजकल ये किरदार एक अलग कारण के वजह से सुर्खियां में छाया हुआ है, दरअसल पाकिस्तान में एक वेटर के तौर पर काम करने वाले रोजी खान की शक्ल टिरियन लेनिस्टर यानी पीटर डिंकलेज से खूब मिलती-जुलती है।

जिसकी वजह से लोग पहली नजर में उसे पीटर ही समझ लेते है और उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद करते हैं। जब कि रोजी खान का कहना है कि उन्होंने गेम ऑफ थ्रॉन्स के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। लेकिन पीटर डिंकलेज से मिलती जुलती शक्ल के वजह से ये शख्स अपने इलाके और सोशल मीडिया में खूब पॉप्युलर हो गया है।

टिरियन समझकर सेल्फी खिंचवाते है लोग
रिपोर्ट के मुताबिक, इस वेटर का नाम रोजी खान है, जो रावलपिंडी के एक कश्मीरी रेस्टोरेंट में काम करता है। उत्तरी पाकिस्तान के मानशेरा में जन्मे रोजी का सिर्फ चेहरा ही नहीं, बल्कि उनकी कदकाठी भी पीटर के समान है यानी वो भी पीटर की तरह 4 फुट 5 इंच के हैं। रोजी खान की टिरियन लेनिस्टर जैसा दिखने के कारण रोजी अपने इलाके में मशहूर हो गए हैं। रोजी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पीटर डिंकलेज की तरह दिखने के वह से लोग उन्हें सड़कों पर रोक लेते हैं और सेल्फी लेने लगते है या फोटो खिंचवाने का आग्रह करते हैं।

रेस्टोरेंट में लगी रहती है भीड़
रोजी खान की पॉप्युलरिटी का ये आलम है कि लोग उन्हें देखने के लिए उस रेस्त्रां भी पहुंच रहें हैं, जहां वो काम करते हैं। अपने अच्छे व्यवहार की वजह से लोग रोजी को खूब पसंद करते हैं। रोजी खान का कहना है कि वो जिंदगी में एक बार टिरियन यानी पीटर डिंकलेज से जरुर मिलना चाहेंगे, जिनकी जैसी शक्ल होने के वजह से वो पॉप्युलर हो गए हैं।

कौन है पीटर डिंकलेज
पाकिस्तान में चायवालों के फेवरेट बने IAF पायलट अभिनंदन, मार्केटिंग के लिए यूज कर रहे है फोटो49 वर्षीय पीटर डिंकलेज अमेरिकी एक्टर हैं, जो साल 2010 में गेम ऑफ थ्रॉन्स के पहले सीजन से ही टिरियन लेनिस्टर का किरदार में नजर आ रहे हैं। हालांकि डिंकलेज कई फिल्मों और टीवी सीरिज में काम कर चुके हैं। लेकिन दर्शक उन्हें गेम ऑफ थ्रॉन्स के टिरियन लेनिस्टर के किरदार की वजह से जानते हैं। इस फिक्शन शो में टिरियन लेनिस्टर यानी पीटर डिंकलेज हाउस ऑफ लेनिस्टर से संबंध रखता है जो अपनी हाजिर जवाबी, बुद्धिमता और नेकदिल के लिए जाना जाता है।

GOT को मिले है खूब अवॉर्ड
गेम ऑफ थ्रोन्स ने 47 एमी अवॉर्ड जीते हैं जो किसी भी फिक्शन सीरिज के लिए अब तक का रिकॉर्ड है। 49 वर्षीय डिंकलेज को 2012 में बेहतरीन सहायक अभिनेता का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिल चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
