Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कौन है सौरव चोरडिया, जिसने महज 21 की उम्र में बनाया IAF के लिए दो स्पेशल पैच
आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडियन एयरफोर्स के लिए बेहतरीन स्क्वॉड्रन पैच बनाने वाला एक 21 साल का राजनीति विज्ञान से ग्रेजुएट लड़का सौरव चोरडिया है, जो दिल्ली में एक ग्राफिक डिजाइनर है। हाल ही में सौरव ने विंग कमांडर अभिनंदन की 51वीं स्क्वॉड्रन, जो अब 'फॉल्कन स्लेयर्स' के नाम से जानी जाएगी। उसके लिए स्पेशल दो पैच डिजाइन किए हैं। ये पैच फरवरी 2019 में इंडियन एयर फोर्स और पाकिस्तान के बीच लड़ी गई हवाई लड़ाई की याद दिलाते हैं। ये पहली बार नहीं है जब सौरव ने किसी खास स्क्वॉड्रन के लिए पैच डिजाइन किए हैं।
सौरव ने महज 18 साल की उम्र से डिजाइनिंग शुरू कर दी थी। इससे पहले वो तेजस स्क्वॉड्रन, सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और अन्य लोगों के लिए भी पैच बनाए हैं। आइए जानते है कि इन पैच में ऐसा क्या खास है, जिसकी वजह से चारों तरफ इसकी और इसे बनाने वाले डिजाइनर सौरव चोरड़िया की चर्चा हो रही है।

आसाम के छोटे से गांव से है सौरव
सौरव का पिता आसाम के छोटे से कस्बे बासुगांव में कपड़े के व्यापारी है। सौरव को 3 डी आर्ट में तब दिलचस्पी विकसित हुई जब उनके भाई को राज्य सरकार से एक कंप्यूटर मिला। 2010 में सरकार प्रथम श्रेणी के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को कंप्यूटर देती थी। सौरव ने बताया कि मेरे भाई को एक कंप्यूटर मिला था, लेकिन मैंने इसका इस्तेमाल फ्लाइट सिमुलेटर चलाने के लिए करने लगा। धीरे-धीरे मेरी रुचि एयरक्राफ्ट की डिजाइन बनाने शुरु हो गई और मैं 3 डी आर्ट से एयरक्राफ्ट की डिजाइन बनाना शुरु कर दिया।

क्या है इस नए पैच में स्पेशल?
सौरव ने दो पैच डिजाइन किए है एक में फॉल्कन स्लेयर्स (Falcon Slayer) और दूसरे में एमराम डॉजर (AMRAAM Dodger) लिखा दिखाई दे रहा है।

फॉल्कन स्लेयर्स' (Falcon Slayer) :
सौरव ने 51वीं स्क्वॉड्रन को ‘फॉल्कन स्लेयर्स' वाला शोल्डर पैच को डिजाइन किया है, यूनीफॉर्म के शोल्डर पैच पर मिग-21 बनाया गया है। अमेरिका निर्मित पाकिस्तानी फाइटर प्लेन F-16 विमान मार गिराने के लिए 51वीं स्क्वॉड्रन को फॉल्कन स्लेयर्स यह नाम सम्मान स्वरूप दिया गया है। पैच में लाल रंग में F-16 को गिरता हुआ दर्शाया गया है। बैज के ऊपर एमराम डॉजर और नीचे फॉल्कन स्लेयर्स लिखा हुआ है। F-16 को फाइटर फॉल्कन के नाम से भी जानते हैं। फॉल्कन स्लेयर्स का मतलब 'फॉल्कन को मार गिरा देना वाला' होता है।
Source : Twitter

'एमराम डॉजर (AMRAAM Dodger)
'एमराम डॉजर' हवा से हवा में मार करने वाली अमेरिकी निर्मित एक मिसाइल का नाम है। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ हुए हवाई हमले के दौरान भारतीय वायुसेना लड़ाकू विमानों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी वायुसेना की एफ-16 विमानों ने एमराम मिसाइलें दागीं थीं। इन मिसाइलों को चकमा देकर भारतीय लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई आसानी से बच निकले थे। घातक मिसाइल एमराम से विमान का बचाव करने वाले फाइटर पाइलट अब सम्मान स्वरूप 'एमराम डॉजर' पैच अपनी वर्दी पर पहनेंगे।

क्यों जरुरी होता है पैच
बता दें कि ये पैच कपड़े के बने हुए बैज हैं, जो स्क्वॉड्रन की पहचान बताएंगे। साथ ही, उस कारनामे की भी जानकारी देंगे, जिसमें स्क्वॉड्रन ने हिस्सा लिया हो। इन पैच पर उन विमानों को भी दिखाया गया है, जो स्क्वॉड्रन उड़ाते हैं। इंडियन एयर फोर्स के मुताबिक वर्दी पर पैच पहनना स्क्वॉड्रन पायलट के लिए आम बात है। इन पैच का मतलब सम्मान से जुड़ा होता है।

IAF ने की सौरव के काम की तारीफ
इंडियन एयरफोर्स ने सौरव के डिजाइन किए हुए इन पैच की खूब तारीफ की है। सौरव ने एक इंटरव्यू में बताया कि "ये मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है कि मुझे 45 स्क्वॉड्रन ('द फ्लाइंग डैगर्स') के लिए स्क्वॉड्रन पैच बनाने के लिए कहा गया था जो तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट को उड़ाने वाला पहला IAF स्क्वाड्रन था।"



Click it and Unblock the Notifications
