Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Father's Day Special: पिता ने सिखाया खुद से प्यार करना
एक आदमी उस वक्त पिता बनता है जब अपने बच्चे के आने की खुशखबरी सुनकर उसे जिम्मेदारी का एहसास होने लगे। जब दोस्तों यारों का संग छोड़कर उसे बच्चे की याद सताने लगे और उसके लिए वो सीधे दफ्तर से घर पहुंच जाए। बच्चे को सुलाने के लिए वो रात रातभर जागे और अपनी पत्नी को बोले कि तुम थोड़ा आराम कर लो, मैं देखता हूं।
एक महिला जिस तरह से मां बनने का सफर तय करती है, उसी तरह एक पुरुष भी पिता बनने की राह तय करता है। इस फादर्स डे के मौके पर उनके लिए जरूर कुछ ऐसा करें जिससे आपके पिता के चेहरे पर एक मुस्कान आ सके।

तमिलनाडु की रहने वाली सोबरनिहा अपने पिता थमरईसेल्वन को अपना गुरु मानती हैं। वो फादर्स डे पर अपने पिता को एक प्यारा सा संदेश देना चाहती हैं। सोबरनिहा अपने पिता से कहती हैं कि "आपने मुझे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सिखाया है, वो भी तब जब जिंदगी मुझे पीछे धकेलना प्रयास करती रही हो। आपने मुझे सिखाया कि जो कुछ भी मेरे पास है उसमें खुश कैसे रहा जाए। आपने मुझे जिंदगी जीना सिखाया है और इस जीवन को संजीदगी से लेकर इसके बारे में परेशान होने से रोका है। अंत में आपसे कहना चाहूंगी कि आपने मुझे खुद से प्यार करना सिखाया है। हैप्पी फादर्स डे अप्पा।

आप भी इस फादर्स डे को नए ढंग से सेलिब्रेट करें। अपने पिता से जुड़ी प्रेरक बातें या उनके साथ बिताया ख़ास लम्हा हमारे साथ शेयर करें। हम उसे जरूर बोल्डस्काई का हिस्सा बनाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
