Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
जानें कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे जो संभालेंगे आर्मी चीफ पद की जिम्मेदारी
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना का अध्यक्ष चयनित किया गया है। 29वें सेना अध्यक्ष मनोज पांडे नागपुर से आते हैं और वे एम.एम. नरवाने की जगह आर्मी चीफ़ का पद संभालेंगे। वे कोर्प्स ऑफ़ इंजीनियर के पहले ऐसे कमांडर होंगे जो अब आर्मी चीफ का पद ग्रहण करेंगे। इससे पहले इन्फेंट्री, आर्टिलरी और आर्मरेड रेजिमेंट के ही कमांडर इस पद पर आते रहे हैं। तो चलिए जानते हैं 30 अप्रैल के बाद बनने वाले भारत के नए आर्मी चीफ़ के बारें में कुछ महत्वपूर्ण बातें-

परिवारिक पृष्ठभूमि
ले. जनरल मनोज पांडे के पिता मनोविज्ञान के प्रोफ़ेसर रहे हैं तो वहीं उनकी स्वर्गीय माता जी आल इंडिया रेडियो की प्रचलित अनाउंसर रहीं। उनके छोटे भाई भी भारतीय सेना का हिस्सा रहें और कर्नल के पद पर रहते हुए रिटायर्ड हुए। वहीं उनके बेटे भी भारतीय वायु सेना में अधिकारी पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे नेशनल डिफेन्स अकादमी से पास आउट हैं और 1982 में वे कोर्प्स ऑफ़ इंजीनियर में कमीशंड हुए थे।

महत्वपूर्ण पदभार
इससे पहले मनोज पांडे पूर्वी सेना अध्यक्ष थे जहां सेना सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के समक्ष देश की रक्षा करती है। उन्होंने अंडमान एवं निकोबार कमांड में भी चीफ का पद संभाला हुआ है।

अन्य उपलब्धियां
इसके साथ ही वे यूनाइटेड नेशन्स मिशन में चीफ़ इंजीनियर के तौर पर अफ्रीकी देशों इथियोपिया और एरीट्रिया में भी अपनी सेवाएं देने गए थे। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे बहुत सारे प्रतिष्ठित सेना पदकों से भी नवाज़े जा चुके हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ कोमेंडेशन और दो बार जीओसी-इन-सी कोमेंडेशन पदकों से सम्मानित किया जा चुका है।



Click it and Unblock the Notifications